आज Dixon Technologies समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिख रही तेजी
Updated on
25-04-2024 01:35 PM
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच मेटल और कमोडिटी शेयरों में खरीदारी से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़े थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 114.49 अंक यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 73852.94 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 383.16 अंक उछलकर 74121.61 अंक पर भी पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 34.40 अंक यानी 0.15 फीसदी बढ़कर 22402.40 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से बढ़त में रही थीं। दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Dixon Technologies, Bajaj Finance, Cummins India, Inox India और Craftsman Automation पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…