आज Suven Pharma, Asian Paints समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, दिख रही तेजी
Updated on
06-09-2024 10:52 AM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन नरमी देखने को मिली थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), भारतीय एयरटेल और एलएंडटी में गिरावट से बाजार नीचे आया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 151.48 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 82,201.16 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 222.2 अंक तक नीचे आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रही। इसके बावजूद यह 53.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की टूटकर 25,145.10 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स, नेस्ले, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नीचे आए थे। इसके उलट फायदे में रहने वाले शेयरों में टाइटन, आईटीसी, इन्फोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक शामिल थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Venky's, Ethos, Cholamandalam Financial Holdings, Suven Pharma, Asian Paints, Sun Pharma, Anant Raj और TTK Healthcare पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Trent, Dixon Technologies, Page Industries, Power Mech Projects, VST Industries और PB Fintech के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Caplin Point, UTI AMC, KEC International, Cholamandalam Financial Holdings, Vijaya Diagnostic, Avenue Supermart और Concord Biotech शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…