आज Phoenix Mills और Cipla समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्नल
Updated on
28-07-2025 12:41 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच वित्तीय, आईटी और तेल एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली से ऐसा हुआ था। सेंसेक्स 721 अंक लुढ़क गया था, जबकि निफ्टी में 225 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 721.08 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर एक महीने के निचले स्तर 81,463.09 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 786.48 अंक गिरकर 81,397.69 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में 225.10 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ एक महीने के निचले स्तर 24,837 अंक पर आ गया था।
शुक्रवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस के शेयरों में जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद सबसे ज्यादा 4.73 फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी और अडानी पार्ट्स के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। दूसरी तरफ सन फार्मा और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई थी।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Indian Energy Exchange, Phoenix Mills, Home First Finance, Gravita India, Syrma SGS Technology, Cipla और Torrent Pharma हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Chennai Petroleum, Intellect Design, APL Apollo Tubes, Swan Energy, MRPL, Union Bank India और KFIN Technologies के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…