Select Date:

आज IFCI और Rites समेत इन शेयरों से होगी कमाई, क्‍या लगाएंगे दांव

Updated on 19-05-2025 01:41 PM
नई दिल्ली: स्थानीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों और भारती एयरटेल में मुनाफावसूली होने से यह गिरावट आई थी। इसके पिछले सत्र में बाजार के सात महीनों के ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी थी। इससे बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 200.15 अंक यानी 0.24 फीसदी टूटकर 82,330.59 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 383.79 अंक लुढ़ककर 82,146.95 अंक पर आ गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 42.30 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरकर 25,019.80 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल के शेयर में 2.81 फीसदी की गिरावट आई थी। सिंगटेल के दूरसंचार कंपनी में अपनी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का लगभग 1.2 फीसदी हिस्सा करीब 1.5 अरब डॉलर में बेचने के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया था। इसके अलावा एचसीएल टेक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फिनसर्व, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाइटन भी गिरावट के साथ बंद हुई थीं। दूसरी तरफ, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, आईटीसी, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी आई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
 27 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम कम होने और कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से आज दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेजी आई है। उसका असर घरेलू…
 27 July 2026
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
 27 July 2026
नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। लेकिन देश की इकॉनमी पर एक ऐसा जंग लगा है जो सालाना 14 लाख करोड़ रुपये…
 27 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था। इससे दुनिया भर में हाहाकार मच गया था। कच्चे तेल की कीमत कई महीनों तक 100…
 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
Advt.