Select Date:

आज Info Edge और HEG समेत इन शेयरों से होगी कमाई, क्‍या लगाएंगे दांव?

Updated on 10-10-2024 12:12 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार बुधवार को बढ़त लेने के बाद आखिरी घंटे में बिकवाली की वजह से नीचे आ गया था। भारतीय रिजर्व बैंक के मौद्रिक नीतिगत रुख में बदलाव के बीच ऐसा हुआ था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 168 अंक और निफ्टी में 31 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार ने अपनी बढ़त गंवाई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 167.71 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर 81,467.1 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 684.4 अंक उछलकर 82,319.21 अंक के ऊंचे स्‍तर पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 31.20 अंक यानी 0.12 फीसदी फिसलकर 24,981.95 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान निफ्टी 220.9 अंक की बढ़त के साथ 25,234.05 अंक पर पहुंचा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में से आईटीसी, नेस्ले इंडिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। इसके उलट टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयरों में तेजी रही थी।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने BSE, Info Edge, HEG, Ipca Labs, Safari Industries और Glenmark Pharma पर तेजी का रुख दिखाया है।

एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Shree Cements, Va Tech Wabag, Westlife Foodworld और Surya Roshni के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Divi's Labs, Torrent Power, Lloyds Metals, Ipca Labs, Page Industries, ABB Power और Glenmark Pharma शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.