आज Sky Gold, AstraZeneca Pharma समेत इन शेयरों से होगी कमाई, सिग्नल पॉजिटिव
Updated on
26-07-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में नरमी के बीच निवेशकों ने मेटल, बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की थी। इससे स्थानीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बजट में सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) और शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही निवेशक अपना निवेश निकाल रहे हैं। बड़े पैमाने पर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भी भारतीय बाजार से निकासी की है। बीते रोज बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 109.08 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 80,039.80 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 671 अंक तक लुढ़कते हुए 79,477.83 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 7.40 अंक यानी 0.03 फीसदी गिरकर 24,406.10 अंक पर आ गया था। कारोबार के दौरान एक समय यह 202.7 अंक टूटकर 24,210.80 अंक पर आ गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में एक्सिस बैंक में पांच फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी।इसके अलावा नेस्ले, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स में करीब छह प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड के शेयर भी बढ़त में रहे थे।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Sky Gold, AstraZeneca Pharma, DOMS Industries, Ethos, LTTS और Epigral पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने CAMS, Apollo Hospitals Enterprise, RVNL, Supreme Petrochem, Metro Brands और Emami के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MMTC, Jyothy Labs, Tata Motors (DVR), Tata Motors, Nuvama Wealth Management, ONGC और United Spirits शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…