Select Date:

आज Sun Pharma, Britannia समेत इन शेयरों से होगी कमाई, दिख रही तेजी

Updated on 03-09-2024 10:46 AM
नई दिल्‍ली: विदेशी फंडों के प्रवाह और अमेरिकी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय शेयर बाजार सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार 10वें सत्र में बढ़कर नई ऊंचाई पर बंद हुआ था। सेंसेक्स ने 194.07 अंक यानी 0.24 फीसदी उछलकर 82,559.84 अंक के नए मुकाम को हासिल किया। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 359.51 अंक बढ़कर 82,725.28 अंक के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 42.80 अंक यानी 0.17 फीसदी चढ़कर 25,278.70 अंक के नए उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। दिन में कारोबार के दौरान इसने 25,333.65 अंक के सर्वकालिक ऊंचे स्‍तर को छुआ था। इस तरह निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था।
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, ईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस सर्वाधिक बढ़त हासिल करने में सफल रही थीं। दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टुब्रो और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Page Industries, Safari Industries, Sun Pharma, Britannia, Paytm, SRF और Newgen Software Technologies पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Sky Gold, Nile, Kfin Technologies, Fine Organics Industries, Affle और Aurobindo Pharma के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Gujarat Gas, Bajaj Holdings, Godrej Industries, Kalyan Jewellers, UTI AMC, GSPL और Radico Khaitan शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.