Select Date:

आज TVS Holdings, RBM Infracon समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 11-09-2024 11:19 AM
नई दिल्‍ली: अमेरिकी बाजारों में तेजी और विदेशी फंडों की ताजा खरीदारी से उत्साहित स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 362 अंक की तेजी दर्ज की गई थी। वहीं, निफ्टी दोबारा 25,000 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ था। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार और चुनिंदा बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते शेयर बाजारों में तेजी की धारणा रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 361.75 अंक यानी 0.44 फीसदी चढ़कर 81,921.29 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 637.01 अंक तक उछलकर 82,196.55 अंक पर पहुंच गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 104.70 अंक यानी 0.42 फीसदी बढ़कर 25,041.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में से एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और अडानी पोर्ट्स बढ़त के साथ बंद हुई थीं। इसके उलट बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के शेयरों में गिरावट का रुख रहा था।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने TVS Holdings, PI Industries, Hawkins Cookers, RBM Infracon, Himadri Speciality Chemical, Tata Communications, Dodla Dairy और GM Breweries पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Craftsman Automation, Swaraj Engines, Shriram Finance, SBI Life Insurance, Ceat, Muthoot Finance और Motilal Oswal Financial Services के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Prism Johnson, Sumitomo Chemical, Aether Industries, Glenmark Life, Piramal Pharma, Himadri Speciality और Century Textiles शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.