आज का आईपीएल मैच, 2 अप्रैल 2026: IPL में आज किसका मुकाबला, किन टीमों के बीच होगी टक्कर? नोट कर लीजिए
Updated on
02-04-2026 01:00 PM
एजेसियां, कोलकाताः अपने- अपने पहले मैच में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आज आईपीएल में आपस में टकराएंगी। दोनों टीमों का लक्ष्य जीत का खाता खोलने का होगा। इन दोनों टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत है और ऐसे में गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन निर्णायक साबित हो सकता है।
कोलकाता की टीम अपने स्पिनरों की फॉर्म में वापसी चाहेगी जबकि हैदराबाद को भी अपने गेंदबाजी विभाग में काफी सुधार करना होगा। केकेआर का गेंदबाजी आक्रमण कुछ प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण बाहर हो जाने से कमजोर हुआ है। वहीं सनराइजर्स में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे तूफानी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन नियमित कप्तान पैट कमिंस की अनुपस्थिति में उसका भी बोलिंग अटैक कमजोर नजर आता है।
होम ग्राउंड पर लय पाने का मौका
यह मुकाबला ईडन गार्डंस के मैदान पर हो रहा है जो केकेआर का होम ग्राउंड और गढ़ रहा है। टीम ने साल 2008 से यहां खेले गए कुल 95 मैचों में से 54 मैच अप नाम किए हैं। खास बात यह है कि बंगाल में आगामी चुना के चलते ईडन पर सात दिन में तीन मैच और फिर 19 अप्रैल को एक और मैच खेला जाना है। चुनाव के चलते कोलकाता में लगभग एक महीने तक कोई मैच नहीं खेला जाएगा।केकेआर को इसके बाद चार मैच दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने है। उसका ईडन पर अगला मैच 16 मई को होगा। ऐसे में टीम होम ग्राउंड पर लय हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाएगी
पिच एवं मौसम
ईडन गार्डस की पिच पर बड़े स्कोर बनते हैं। टारगेट का पीछा करने वाली टीम को ओस का फायदा मिलता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…