Select Date:

पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी में 60 रुपये में बिक रहा टमाटर, इतनी भीड़ उमड़ी कि सिक्‍योरिटी लगानी पड़ी

Updated on 13-07-2023 02:09 PM
वाराणसी: देश की सब्‍जी मंडियों में टमाटर के बढ़ते दामों से लोग परेशान हैं। इस बीच, वाराणसी की पहाड़िया मंडी में सस्‍ता टमाटर खरीदने वालों की भीड़ मची हुई है। दरअसल यहां 60 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बिक रहा है। लोगों को नियंत्रित करने के लिए मंडी परिषद के अधिकारियों को सुरक्षाकर्मी तैनात करने पड़े हैं। मंडी सचिव के निर्देश पर पहडिया में गेट नंबर एक पर पूर्व सैनिकों की मदद से पिछले दो दिनों से टमाटर बेचा जा रहा है। आपको बता दें कि पहाड़िया पूर्वांचल की सबसे बड़ी सब्‍जी और फल मंडी है। यहां जनता को महंगाई की मार से राहत देने के लिए मंडी समिति प्रति व्‍यक्ति एक किलो टमाटर 60 रुपये किलो बेच रही है। शर्त ये है कि टमाटर खरीदने वाले को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

इन दिनों बाजार में फुटकर में टमाटर 120 से 130 रुपये किलो तक बिक रहा है। हालांकि मंडियों में 100 रुपये तक मिल जा रहा है पर इससे किचन का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महंगे टमाटर को देखते हुए यूपी सरकार ने मंडियों में कम से कम दाम में उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है। इसके बाद वाराणसी की पहाड़िया मंडी में स्‍टाल लगाकर 60 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर बेचे जा रहे हैं। सस्‍ता टमाटर खरीदने के लिए इतनी भीड़ उमड़ रही है कि सुरक्षाकर्मी तैनात करने पड़े हैं। मंडी निरीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिकों की निगरानी में टमाटर बेचा जा रहा है।

सिर्फ 79 लोगों को ही मिल पाया सस्‍ता टमाटर


हालांकि सीमित उपलब्‍धता के चलते बुधवार को मंडी आए सिर्फ 79 लोगों को ही कम दाम में टमाटर मिल पाया। बाकी लोगों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। बुधवार को मंडी में टमाटर का थोक रेट 2500 से 2800 रुपये प्रति कैरट था। कारोबारियों का मानना है कि 15 अगस्‍त से पहले भाव कम होने की उम्‍मीद नहीं है। बुधवार को मंडी में 3 हजार कैरेट टमाटर पहुंचा। टमाटर के आढ़ती रवि सोनकर का कहना है कि बेंगलुरु में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने की वजह से ज्‍यादातर किसानों की टमाटर की फसल सूख गई। इस वजह से मंडियों में भाव में तेजी आ गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.