IPL के दौरान ड्रग्स लिए, मजहब बदला, अब 9 साल बाद नंबर 1 टी20 लीग में किया धांसू कमबैक
Updated on
11-04-2023 10:49 PM
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार 10 अप्रैल को आईपीएल 2023 का सबसे रोमांचक मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 213 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसको एलएसजी ने आखिरी गेंद पर 1 विकेट रहते हासिल कर लिया। लखनऊ की टीम की खुशी का इस जीत के बाद कोई ठिकाना नहीं था। वहीं इस मैच का हिस्सा एक ऐसा विदेशी खिलाड़ी भी रहा जो इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ही ड्रग्स के आरोप में पकड़ा गया था।
2012 में वेन पार्नेल पर लगा था बड़ा आरोप
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने आईपीएल में 2011 में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2012 के आईपीएल सीजन में भी हिस्सा लिया था। आईपीएल के चौथे सीजन में पार्नेल पुणे वॉरियर्स इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उस संस्करण में केकेआर के खिलाफ करो या मारो के मैच में पुणे हार गई थी, जिसके बाद वेन पार्नेल भारतीय खिलाड़ी राहुल शर्मा के साथ एक पार्टी में गए थे। जहां पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
दरअसल, वह एक रेव पार्टी थी। दोनों खिलाड़ियों के ड्रग्स टेस्ट हुए, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि दोनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद तहलका मच गया था। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि उन्हें रेव पार्टी के बारे में कुछ नहीं पता था, वो तो किसी की बर्थडे पार्टी में आए थे।
2011 में बदला धर्म
वेन पार्नेल दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। वह पहले ईसाई धर्म को माना करते थे। लेकिन अचानक उन्होंने 2011 में अपने 22वें जन्मदिन पर अपना मजहब बदल लिया। पार्नेल 30 जुलाई 2011 को मुस्लमान बन गए यानी उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया। उन्होंने इस्लाम कबूल करने के बाद अपना नाम भी बदला। अफ्रीकी खिलाड़ी ने वेन डिल्लन पार्नेल से अपना नाम बदलकर वेन वलीद पार्नेल कर लिया। इतना ही नहीं बल्कि 2016 में पार्नेल ने आएशा बाकर नाम की एक फैशन ब्लॉगर से मस्जिद में निकाह भी किया था।
आईपीएल 2023 में किया शानदार कमबैक
30 वर्षीय वेन पार्नेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चोटिल रीस टॉपले की जगह बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया। ऐसे में पार्नेल ने अपने पहले ही मैच में लखनऊ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को चलता किया था। वेन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 41 रन देकर कुल 3 विकेट झटके। बता दें कि 2014 के बाद से पार्नेल पहली बार आईपीएल में खेल रहे थे। उन्होंने 9 साल बाद अपना आईपीएल का पहला मैच खेला था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…