Select Date:

सेल्फी ली, आशीर्वाद मांगा, गिफ्ट में दिया मां का पोस्टर... 'हर हर मोदी' से गूंज उठा बड़े दिलवालों का यह देश

Updated on 22-05-2023 08:49 PM
नई दिल्ली: किसी ने सेल्फी ली, किसी ने लिया आशीर्वाद, तो किसी ने पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को भेंट की उनकी मां की तस्वीर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को पापुआ न्यू गिनी (PNG) की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में पहुंचते ही जश्न का माहौल देखने को मिला। पीएम मोदी का भारतीय प्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम नरेंद्र मोदी को देखते ही तिरंगा लहराते हुए सैकड़ों लोगों ने हर हर मोदी और घर घर मोदी के नारे लगाए। लोगों ने पीएम मोदी से बात भी की। लोगों में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने को लेकर होड़ सी मच गई।भीड़ में से ही एक शख्स ने पीएम मोदी को एक पोस्टर भेंट किया। पोस्टर देखकर पीएम मोदी भी एक पल को ठहर से गए। दरअसल पोस्टर में पीएम मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन के चरणों में बैठे हुए नजर आ रहे थे। पीएम मोदी के भव्य स्वागत में भारत माता की जय के नारों से पोर्ट मोरेस्बी की सड़कें गूंज उठी। ऐसा लग रहा था मानो पीएम मोदी अपने भारत में हों। रही सही कसर मेजबान देश के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी के पैर छूकर पूरी कर दी। पीएम मोदी को देखकर वह भावुक से हो गए और उन्होंने पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। भले ही ये देश आबादी और भूगौलिक दृष्टि से छोटा हो, पर यहां बड़े दिलवाले लोग रहते हैं, जो मेहमान के स्वागत में पूरी ताकत झोंक देते हैं।

बूढ़े, जवान, बच्चे...सबने किया स्वागत

पीएम मोदी से मिलने और बधाई देने के लिए छोटे बच्चों सहित सभी उम्र के सैकड़ों लोगों की भीड़ घंटों तक खड़ी रही। लोगों को प्रधानमंत्री को भेंट देने के लिए गिफ्ट पकड़े देखा गया जबकि अन्य लोगों ने पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी क्लिक की। भारतीय समुदाय के कुछ सदस्यों ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन की एक पेंटिंग सौंपी। जैसे ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) पहुंचे, पोर्ट मोरेस्बी हवाई अड्डे पर एक दुर्लभ क्षण देखा गया जहां पीएनजी के प्रधानमंत्री जेम्स मारपे ने उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद मांगा।

पीएम मोदी के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर

पीएम मोदी को उनके आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। यह पीएम मोदी का पीएनजी का पहला दौरा है, साथ ही किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से इंडो-पैसिफिक देश की पहली यात्रा है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में हम अभी पापुआ न्यू गिनी में पोर्ट मोरेस्बी पहुंचे हैं। हिरोशिमा में डेढ़ दिन का सत्र पूरा करने के बाद , साढ़े 7 घंटे की उड़ान हमें पापुआ न्यू गिनी के द्वीप राष्ट्र के बंदरगाह पर ले आई है, जहां हम अभी आगमन समारोह को देख रहे हैं।'

'प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं'

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पापुआ न्यू गिनी पहुंच गया हूं। मैं हवाई अड्डे पर आने और मेरा स्वागत करने के लिए प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का आभारी हूं। यह आदर-सम्मान बहुत ही खास है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मैं अपनी यात्रा के दौरान इस महान देश के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हूं।’ आमतौर पर पापुआ न्यू गिनी सूर्यास्त के बाद आने वाले किसी भी नेता का औपचारिक स्वागत नहीं करता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह अपवाद रहा और उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

सोमवार को करेंगे इस सम्मेलन की मेजबानी

पीएम मोदी और मारापे सोमवार को एफआईपीआईसी के तीसरे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। शिखर सम्मेलन ऐसे समय में होगा, जब चीन इस क्षेत्र में अपने सैन्य और कूटनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। मोदी ने पूर्व में कहा था, ‘‘मैं आभारी हूं कि सभी 14 प्रशांत द्वीप देशों (पीआईसी) ने इस महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन (एफआईपीआईसी) में भाग लेने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।’’ एफआईपीआईसी का गठन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की फिजी यात्रा के दौरान किया गया था। एफआईपीआईसी शिखर सम्मेलन में 14 देशों के नेता भाग लेंगे। आम तौर पर कनेक्टिविटी और अन्य मुद्दों के कारण ये सभी शायद ही कभी एक साथ मिलते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.