Select Date:

दो मासूमों को नोच डाला... कुत्तों से प्यार तो ठीक है, लेकिन कुछ तो करना पड़ेगा

Updated on 15-03-2023 08:25 PM
नई दिल्ली: दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक सड़क पर अवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोग सिहर गए हैं। मासूम बच्चों को नोंचकर मार डालने की खबरों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। दिल्ली में वसंत कुंज के सिंधी कैंप में रहने वाले दो बच्चों को अवारा कुत्तों ने मार डाला। इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। एक ऐसी ही घटना कुछ दिन पहले हैदराबाद में हुई थी, जहां 4-5 अवारा कुत्तों ने एक चार से मासूम को मार डाला था। इन घटनाओं ने सभी ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जानवरों से प्यार तो ठीक है लेकिन क्या ये प्यार मासूमों के जान की कीमत पर होगी?

वसंत कुंज में कुत्तों का आतंक


वसंत कुंज में कुत्तों का ऐसा आतंक है कि लोग हाथ में डंडा लेकर चलते हैं। इस इलाके में रोजाना सरकारी अस्पताल में 300 से ज्यादा कुत्ते काटने के मामले आ रहे हैं। इस इलाके में प्रशासन पर आरोप लग रहे हैं कि वो आवारा जानवरों को नियंत्रित करने के कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि वसंत कुंज में दो भाइयों आनंद (7) और आदित्य (5) की कुत्तों ने नोंचकर मार डाला था।

आवारा कुत्तों से सब खौफ में


स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चों पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि जंगल में कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया हो क्योंकि जंगल में बकरियों और सुअर पर भी ये जानवर हमला करते रहे हैं। इस बीच, गली-मोहल्ले में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं के विरोध पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक अभियान के अध्यक्ष विजय गोयल ने 15 मार्च को जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि आवारा कुत्तों के डर से लोग पार्कों में नहीं जा सकते। गली से बाहर निकलते ही कुत्ते भौंकने लगते हैं। विदेशी टूरिस्ट दिल्ली की सड़कों पर कुत्तों के डर से खौफ में हैं। चांदनी चौक की एक-एक गली में 20-20 कुत्ते हैं। गोयल का कहना है कि 28 फरवरी को ही उन्होंने उपराज्यपाल को कुत्तों के आतंक के बारे में पत्र भी लिखा था।

आखिर क्यों हमला करते हैं कुत्ते?


कुत्तों के हमला करने की कई वजहें होती हैं। जब इस जानवर को लगता है कि उसे कोई शख्स नुकसान पहुंचा सकता है तो वह उसपर हमला कर सकता है। रही बात बच्चों की तो बच्चे वैसे ही कुत्तों को देखकर डर जाते हैं। जैसे ही बच्चे डरकर भागने लगते हैं या डरकर रुकते हैं तो कुत्ते उनपर हमला कर देते हैं। आम तौर पर जानवरों में ये आम देखा गया है कि वो बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं। इसके अलावा कई बार कुत्तों को लगता है कि सामने से आ रहा शख्स चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग उसके इलाके में दखल दे रहा है। जी हां, अगर आपने शेर का इलाका सुना है तो आपको बता दें कि कुत्तों का भी एक इलाका होता है। कुत्तों के इलाकों में कोई दूसरा जानवर या आदमी आता है तो कुत्तों को अटपटा लगता है और वो हमला कर देते हैं। इसके अलावा अगर बच्चे कुत्तों के छोटे बच्चों को पकड़ने की कोशिश करते हैं तो उसकी मां बच्चों पर हमला कर सकती है। क्योंकि उसे उन बच्चों से अपने बच्चों के नुकसान का डर लग रहा होता है।

ये संकेत मिले तो कुत्तों से रहें दूर


हालांकि, कुत्ते कब हमला करेंगे इसका कोई सटीक संकेत तो नहीं होता है। लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिससे साफ पता चल सकता है कि कुत्ते हमलावर हो सकते हैं। जैसे जब आवारा कुत्ते दूर से आपको देखकर भौंकने लगे। या फिर वो परेशान सा घूम रहा हो। ऐसे में अगर आप उनके पास से गुजरेंगे तो वो आपपर हमला कर सकता है। जब आप किसी कुत्ते के इलाके में घुसते हैं तो उसे यह नागवार गुजरता है। ऐसे में वो हमलावर हो जाते हैं।

आखिर कैसे बचें इस मुसीबत से?


कुत्तों या आवारा जानवरों पर एक्शन होने पर जानवर प्रेमी लोग विरोध के लिए उतर आते हैं। इसके पीछे उनके कई तर्क होते हैं। पर बड़ा सवाल तो ये है कि क्या मासूमों की जान की कीमत पर कुत्तों या आवारा जानवरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाए? कई बार नगर निगम का दस्ता इन कुत्तों को पकड़ने के लिए आते हैं तो उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक उपाय ये हो सकता है कि इन कुत्तों को रेबिज के इंजेक्शन दिए जाएं। ताकि अगर ये किसी बच्चे या बड़ों को काटे तो किसी को कोई नुकसान नहीं हो।

प्यार तो ठीक है, लेकिन बात को समझिए भी


अब जानवर प्रेमियों से ये भी अपील है कि वो जानवरों से प्यार तो करें लेकिन आम लोगों को उससे होने वाले खतरों को भी समझें। ऐसा नहीं है कि लोगों को जानवरों से प्यार नहीं होता है लेकिन जब जानवर हिंसक हो जाए या फिर दूसरो को नुकसान पहुंचाने लगे तो उसके लिए कुछ कार्रवाई तो करनी ही होती है। जानवरों से प्यार को समझा जा सकता है लेकिन आम लोगों को होने वाली तकलीफ को भी समझने की जरूरत है। किसी घर का जब कोई चिराग बुझता है तो उसका दर्द उस घर के लोग ही समझ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.