लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार, चौंका देने वाली दौलत, पूरी लिस्ट
Updated on
11-05-2024 01:12 PM
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी। जिन राज्यों में मतदान होगा उनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। चुनाव आयोग 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित करेगा। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या अच्छी-खासी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार, 1710 उम्मीदवारों में से 205 उम्मीदवारों के पास 5 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। जबकि 133 उम्मीदवारों के पास 2 करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये के बीच संपत्ति है। 310 उम्मीदवार यानी 18 फीसदी कैंडिडेट की संपत्ति 50 लाख रुपये से 2 करोड़ रुपये के बीच है।
चौथे चरण में टॉप 10 करोड़पति उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के दौरान एक करोड़ से अधिक की संपत्ति वाले उम्मीदवारों में डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी, अमृता रॉय, सीएम रमेश, डॉ गद्दाम रंजीत रेड्डी, श्रीभारत मथुकुमिली, कासनी ज्ञानेश्वर कासनी, माधवी लता कोम्पेला और शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हैं।
1. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी: आंध्र प्रदेश के गुंटूर संसदीय क्षेत्र से टीडीपी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 5,705 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
2. कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी: तेलंगाना की चेवेल्ला सीट से बीजेपी के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। रेड्डी की कुल संपत्ति 4,568 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 3. प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर लोकसभा क्षेत्र से टीडीपी के प्रभाकर रेड्डी वेमिरेड्डी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास 716 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
4. अमृता रॉय: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से बीजेपी की अमृता रॉय चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें कृष्णानगर की राजमाता के रूप में भी जाना जाता है। रॉय के पास 554 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।
5. सीएम रमेश: बीजेपी सांसद सीएम रमेश आंध्र प्रदेश की अनकापल्ले सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रमेश के पास 497 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…