Select Date:

IPL मिनी ऑक्शन के टॉप-5 प्लेयर्स:स्टोक्स-करन-ग्रीन हो सकते हैं सबसे महंगे; भारतीयों में मयंक सबसे बड़ा नाम

Updated on 22-12-2022 07:52 PM

दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए मिनी ऑक्शन कल होगा। कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होने वाले ऑक्शन में 405 खिलाड़ी नीलाम होंगे। इनमें 123 इंटरनेशनल प्लेयर्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ पर इस बार के ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली लगेगी।

ऑक्शन में जो रूट , केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, राइली रुसो, मयंक अग्रवाल, कैमरून ग्रीन, निकोलस पूरन, जोशुआ लिटल, सैम करन और बेन स्टोक्स​​​​ जैसे बड़े नाम हैं। इस खबर में हम​​ ऐसे 5 बड़े प्लेयर्स के बारे में जानेंगे, जिन पर फ्रेंचाइजी पैसों की बौछार कर सकती है। साथ ही जानेंगे कि ये प्लेयर्स सबसे महंगे क्यों हो सकते हैं और उन पर कौन सी टीमें बोली लगा सकती हैं। सबसे पहले ग्राफिक में मिनी ऑक्शन से

1. बेन स्टोक्स | 2 बार IPL में सबसे महंगे बिक चुके हैं
IPL ऑक्शन में सबसे ज्यादा डिमांड इस बार ऑलराउंडर्स की रहेगी। इनमें ही बेन स्टोक्स का नाम भी शामिल है। 2 करोड़ की बेस प्राइज में अवेलेबल स्टोक्स 2017 और 2018 के IPL ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे। 2017 में उन्हें 14.5 करोड़ और 2018 में 12.5 करोड़ रुपए मिले। हाल ही में खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ फिफ्टी (52) जमाई थी। उस टूर्नामेंट के 6 मैचों में उन्होंने 110 रन बनाए थे और 6 विकेट भी लिए थे।

स्टोक्स बिजी शेड्यूल के चलते पिछले IPL का हिस्सा नहीं थे। 2021 में वह राजस्थान रॉयल्स के साथ थे, लेकिन इंजरी के चलते एक ही मैच खेल सके थे। IPL करियर के 43 मैचों में उन्होंने 134.50 के स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 28 विकेट भी लिए। इंग्लैंड के लिए खेले 43 मैचों में उन्होंने 128 के स्ट्राइक रेट से 585 रन बनाए और 26 विकेट भी लिए।

ऑक्शन के सेट-2 में बेन स्टोक्स का नाम है। उनके लिए सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें बोली लगा सकती हैं। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और गुजरात भी उन पर बोली लगाएंगी। लेकिन, पर्स की राशि को देखते हुए शुरुआती 3 टीमों में से ही कोई बाजी मारेगी।

सैम करन | इंग्लैंड को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया
ऑलराउंडर सैम करन का नाम मिनी ऑक्शन के टॉप प्लेयर्स में शामिल हैं। 2 महीने पहले खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। टूर्नामेंट के 6 मैचों में उन्होंने 13 विकेट लिए थे। इस साल के 19 टी-20 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं।

इंग्लिश ऑलराउंडर सैम करन ने पिछला IPL नहीं खेला था। 2021 में वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ थे। टीम ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपए में खरीदा था। 24 साल के करन ने 2019 में पंजाब किंग्स से IPL सफर की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक वह 32 IPL मैचों में 32 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 149.78 के स्ट्राइक रेट से 337 रन भी बनाए।

ऑक्शन के सेट-2 में सैम करन का नाम है। 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले इस प्लेयर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें बोली लगा सकती हैं। सैम 2 सीजन तक CSK का पार्ट रहे हैं, ऐसे में चेन्नई उन्हें फिर एक बार अपने साथ जोड़ने के लिए पूरी कोशिश करेगी।

कैमरून ग्रीन | भारत में 214 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पहली बार IPL ऑक्शन में उतरेंगे। इसी साल सितंबर में भारत में टीम इंडिया के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज में उन्होंने 214.55 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए थे। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग की थी।

ओवरऑल 8 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 139 रन बनाने के साथ 5 विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा खेले 21 टी-20 मैचों में उन्होंने 245 रन बनाए हैं। जोस इंग्लिस के चोटिल हो जाने के बाद वह ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी बने थे।

ऑक्शन के सेट-2 में कैमरून ग्रीन का नाम है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनके पीछे जा सकती हैं।

निकोलस पूरन | विंडीज के कीपर का स्ट्राइक रेट 150 पार
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। SRH ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन में 10.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था। तब उन्होंने 144.34 के स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए। वह पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।

2022 के 23 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 582 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए ओवरऑल उन्होंने 72 टी-20 खेले। इनमें 129.02 के स्ट्राइक रेट से 1427 रन बनाए। बैटिंग के साथ पूरन विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं। ऐसे में इस ऑक्शन से भी उन्हें अच्छा-खासा पैसा मिलने की उम्मीद है।

पूरन ऑक्शन के सेट-3 में आएंगे। सनराइजर्स इस बार उन्हें कम पैसे देकर खरीदना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स, मुंबई इडिंयस, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स भी उन पर बोली लगाते नजर आएंगी।

मयंक अग्रवाल | विस्फोटक ओपनर
IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल को टीम ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। कप्तानी के दबाव में मयंक पिछले सीजन में 122.50 के स्ट्राइक रेट से 196 रन ही बना सके थे। लेकिन, ओवरऑल IPL के 123 मैचों में उन्होंने 134.28 के स्ट्राइक रेट से 2385 रन बनाए। 2020 से IPL में उनका स्ट्राइक रेट पृथ्वी शॉ और जोस बटलर के बाद तीसरे नंबर पर है।

2019, 2020 और 2021 के IPL सीजन में उन्होंने 140 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ओवरऑल 185 टी-20 मैचों में उन्होंने 134.57 के स्ट्राइक रेट से 4278 रन बनाए हैं। मौकों के अभाव में मयंक का प्रदर्शन आंकड़ों में खास नजर नहीं आता। लेकिन, स्किल सेट के मामले में वह भारत के कप्तान केएल राहुल की बराबरी पर खड़े नजर आते हैं।

ऑक्शन के सेट-1 में ही मंयक का नाम है। इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स में स्पेशलिस्ट ओपनर की जरूरत है। ये सभी टीमें मयंक पर दांव लगाते नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.