साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया का कड़ा इम्तिहान, कोच द्रविड़ चाहें हर किसी से मैच विनिंग योगदान
Updated on
07-12-2023 01:39 PM
नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रत्येक खिलाड़ी से साउथ अफ्रीका के एक महीने के लंबे दौरे में मैच जिताने वाला योगदान देने को कहा है। भारत संडे 10 दिसंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20, तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार है। डरबन में पहले टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। द्रविड़ का मानना है कि साउथ अफ्रीकी पिचों पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है और वह चाहते हैं कि बल्लेबाजों के पास जिम्मेदारी से बैटिंग करने के लिए गेम प्लान हो।
द्रविड़ ने कहा, 'यह बैटिंग करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह है, आंकड़े आपको यह बताएंगे। यह बैटिंग करने के लिए अधिक मुश्किल जगहों में से एक है, खासकर यहां सेंचुरियन और जोहानिसबर्ग में। विकेट कुछ-कुछ करते रहते हैं और वे ऊपर-नीचे भी होते रहते हैं। प्रत्येक बल्लेबाज के पास एक गेम प्लान होगा कि वे कैसे जाना चाहते हैं, जब तक वे इसके बारे में स्पष्ट हैं और वे इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं, यह ठीक है।' द्रविड़ ने यह भी कहा कि अफ्रीकी महाद्वीप में खेलने के लिए शारीरिक दृढ़ता के बजाय मानसिक दृढ़ता की आवश्यकता होगी।
क्या स्टारडम से हो रहा नुकसान?
एक समय में आईसीसी की रैकिंग्स में इससे पहले किसी एक टीम का दबदबा शायद कभी नहीं देखा गया होगा, जैसा दबदबा मौजूदा समय में भारत का है। आईसीसी प्लेयर्स की कुल नौ रैंकिंग्स लिस्ट निकालती है और इनमें से पांच पर शीर्ष पर भारतीय प्लेयर हैं। वनडे बोलिंग में कुछ दिनों पहले मोहम्मद सिराज नंबर-1 पर थे और एक बार फिर वह पोजिशन हासिल कर सकते हैं। जब इतने सारे नंबर-1 भारत में हैं तो फिर टीम इंडिया के पास आईसीसी की खिताबों का सूखा क्यों रहता है। शायद इसकी वजह स्टारडम का हावी होना है, जहां प्लेयर के निजी आंकड़ों का महत्व टीम की हार-जीत से ज्यादा महत्व रखने लगते हैं। निसंदेह: प्लेयर मेहनत करते हैं तो नंबर-1 की पोजिशन हासिल करते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उनके साथ स्टार का रुतबा भी चिपक जाता है और फिर यह स्टारडम टीम प्लेयर्स के बीच असंतुलन पैदा करता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…