उदयपुर में हेरिटेज ट्रेन से पर्यटकों को दिखेंगे दिलकश नजारे, जानिए शेड्यूल और खूबियां
Updated on
24-06-2023 08:48 PM
उदयपुर: राजस्थान में झीलों की नगरी उदयपुर से पर्यटन (Udaipur Tourism News) को लेकर बड़ी सुखद खबर है। यहां रेलवे विभाग हेरिटेज ट्रेन (Udaipur heritage Train) शुरू करने जा रहा है। जो राजसमंद के कामलीघाट से फुलाद के बीच बने नैरोगेज ट्रैक पर चलेगी। इसके लिए विभाग ने सफल ट्रायल भी कर लिया है। नैरोगेज पर चलने वाली यह हेरिटेज ट्रेन राजस्थान की पहेली गाड़ी होगी बताई जा रही है। लेकसिटी में इस हेरिटेज ट्रेन का संचालन होने के बाद उदयपुर के पर्यटन क्षेत्र में काफी विकास होगा। इसको लेकर पर्यटकों में भी काफी अच्छा रुझान देखने को मिलेगा।
उदयपुर में पर्यटन को लगेंगे विकास के पंख
इस हेरिटेज ट्रेन के चलने से उदयपुर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इसके चलते राज्य और गुजरात से आने पर्यटकों को प्रकृति के मनोरम नजारों को देखने का मौका मिलेगा। उदयपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कवायद जारी है। इससे पहले भी उदयपुर में इसी तरह गुलाब बाग की सैर के लिए महाराणा प्रताप एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की गई। जिसमें 19 किलोमीटर के लंबे ट्रैक पर बड़े और बच्चों को ट्रेन के माध्यम से जंगल के दिलकश नजारे देखने को मिल रहे हैं।
पर्यटकों की इच्छा के अनुसार चलेगी हेरिटेज ट्रेन
हेरिटेज ट्रेन के जरिए पर्यटकों को मनोरम नजारे देखने को मिलेंगे। ट्रेन के लिए 25 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया गया है। जुलाई महीने में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हेरिटेज ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। यह ट्रेन अधिकतम 19 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी। इस दौरान ट्रेन में बैठने वाले पर्यटक आकर्षक नजारों को देखने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार ट्रेन की गति धीमी और तेज कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक इच्छा के अनुसार ट्रेन रुकवा भी सकेंगे। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आरटीडीसी इसकी मार्केटिंग का काम करेगा।
हेरिटेज ट्रेन को दिया गया है आकर्षक रूप
हेरिटेज ट्रेन के संचालन का जिम्मा अजमेर रेलवे मंडल का रहेगा। इस दौरान कामलीघाट से फुलाद तक के सफर में पर्यटकों को प्राकृतिक और मनोरम दृश्य देखने को मिलेंगे। इनमें हेरिटेज घाट, कई खड़ी, ढलाने, तीखे मोड, सुरंगे आदि आकर्षण के केंद्र रहेंगे। इस दौरान ट्रेन में राजस्थानी चित्रकारी की गई। इसके अलावा डीजल को स्ट्रीम का लुक भी दिया गया है।
इस ट्रेन में 60 यात्री सफर कर कर सकेंगे। इसके अलावा ट्रेन की सभी रोलिंग चेयर हैं। इस ट्रेन के दूसरे कोच में जेनरेटर और पैंट्री कार भी साथ में है। फिलहाल इस ट्रेन में पर्यटकों के किराये का निर्धारण नहीं हो पाया है। ट्रेन के संचालन के लिए अजमेर रेलवे मंडल ने तीन कंपनियों से 8 महीने के लिए अनुबंध मांगा है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…