Select Date:

42 हजार महंगी हुई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस 19.77 लाख शुरुआती कीमत में मिलेगी हाइब्रिड कार

Updated on 03-01-2024 03:16 PM

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज (2 जनवरी) अपनी पॉपुलर हाईब्रिड कार टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमत में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) का एंट्री-लेवल GX वैरिएंट अब 10,000 रुपए महंगा हो गया है, जबकि MPV के अन्य सभी वैरिएंट पर 42,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.77 लाख रुपए से शुरू होकर 30.68 लाख रुपए तक जाएगी।

कंपनी ने 1 जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। अभी इनोवा हाईक्रॉस की नई कीमतें सामने आई हैं, जल्द ही अन्य कारों की नई कीमतों का ऐलान किया जाएगा। यह एक सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (SHEV) है। कंपनी ने इसे 28 दिसंबर 2022 को भारत में लॉन्च किया था। टोयोटा ने इस कार के GX लिमिटेड एडिशन को कंपनी के लाइनअप से डिसकंटीन्यू कर दिया है। वहीं इसका वैटिंग पीरिएड 14 महीने तक बढ़ गया है।

इनोवा हाइक्रॉस को चार वैरिएंट्स GX, VX, ZX और ZX(O) में आती है। इसमें 7 और 8 सीट कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलता है। कंपनी हाइक्रॉस के साथ 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और 5 साल या 2,20,000 किमी तक की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वारंटी देती है। इसके अलावा हाइब्रिड बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी दी जाती है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस : इंजन और माइलेज
इनोवा हाइक्रॉस को 2.0-लीटर के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन से पावर मिलती है, जो 21.1 kmpl की फ्यूल एफिशिएंसी और फुल टैंक पर 1097km की रेंज देता है। यह 9.5 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है। CVT के साथ नया TNGA 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर गैसोलीन इंजन 174 PS की पावर देता है। जबकि ई-ड्राइव के साथ 2.0-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन की मैक्सिमम पावर 186 ps है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस : नया प्लेटफॉर्म और सात कलर ऑप्शन
इनोवा हाईक्रॉस टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर-C (TNGA-C) प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। TNGA-C प्लेटफॉर्म एक मोनोकॉक चेसिस है जिसने इनोवा हाइक्रॉस की ड्राइविंग डायनैमिक्स और राइड क्वालिटी में सुधार किया है। इनोवा हाइक्रॉस 7 एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है। इसमें सुपर व्हाइट, एटिट्यूड ब्लैक मीका, स्पार्कलिंग ब्लैक पर्ल क्रिस्टल शाइन, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल, सिल्वर मेटैलिक, एवेंट गारडे ब्रॉन्ज मैटेलिक और एक नया ब्लैकिश एगेहा ग्लास फ्लेक कलर शामिल है।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस : इंटीरियर
इनोवा हाइक्रॉस के इंटीरियर में 2 नए कलर ब्लैक और डार्क चेस्टनट मिलते हैं। इसके अलावा इसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक 9-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम सीट्स, सेकेंड रो में पावर्ड ओटोमन सीट्स, मूड लाइटिंग और एक पावर्ड टेलगेट जैसे कई शानदार इंटीरियर फीचर्स शामिल हैं।

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस : सेफ्टी फीचर
इनोवा हाइक्रॉस में टोयोटा सेफ्टी सेंस सूट है, जिसमें डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, लेन चेंज असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, 6 SRS एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, डायनेमिक बैक गाइड के साथ पैनोरमिक व्यू मॉनिटर, ABS के साथ EBD और रियर डिस्क ब्रेक जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.