Select Date:

मिस्र में हुआ ट्रेन हादसा, टक्कर के बाद इंजन और पहला डिब्बा पटरी से उतरा, दो की मौत

Updated on 09-03-2023 03:34 AM
काहिरा: मिस्त्र की राजधानी काहिरा के उत्तर में 23 किमी दूर कालयूब शहर में एक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 16 अन्य घायल हो गए। शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 16 घायलों में से 10 का कालयूब स्पेशियलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उनकी चोटें खतरनाक नहीं हैं। अन्य छह लोगों को हल्की चोटों के बाद रिलीज कर दिया गया है।
इस बीच मिस्त्र के नेशनल रेलवे ने एक बयान में कहा कि ट्रैन कालयूब ट्रैन स्टेशन पर ‘‘बंद सेमाफोर’’ से गुजरी और रेलवे के अंत में सुरक्षा से टकरा गयी। इसके परिणामस्वरूप लोकोमोटिव और पहला डिब्बा पटरी से उतर गए। बयान में कहा गया है कि मिस्त्र के परिवहन मंत्रालय ने घटना की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

चालक की गलती से हुआ हादसा

सरकारी अभियोजकों ने एक बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई है, जब रेलगाड़ी नील नदी डेल्टा क्षेत्र में मैनोफ शहर जा रही थी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मौके पर कम से कम 20 एंबुलेंस भेजी गई हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस बीच मिस्र रेलवे ने बताया कि यह हादसा चालक की गलती की वजह से हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.