मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग कर रही है। इसके विरोध में 'ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर' (एटीएसयूएम) ने बुधवार को 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया था। इस दौरान चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में हिंसा भड़क गई थी।
