Select Date:

श्रीलंका को तो रौंद दिया लेकिन न्यूजीलैंड के ये 5 सूरमा कर देंगे नाक में दम, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Updated on 17-01-2023 08:19 PM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया। लेकिन दुनिया की नंबर-1 वनडे टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ हार आसान नहीं होने वाली। टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को वनडे सीरीज में करारी हार मिली थी। न्यूजीलैंड पाकिस्तान को उसके घर में सीरीज हराकर आ रही है। ऐसे में उन्हें स्पिन पिचों पर खेलने का काफी अभ्यास हो गया है। हम आपको बताते हैं कि न्यूजीलैंड के कौन से खिलाड़ी भारत के लिए बड़ा खतरा होने वाले हैं।
टॉम लाथम को केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान मिली है। भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा दमदार रहा है। 17 वनडे पारियों में भारत के खिलाफ उनके नाम 65 की औसत और 99 की स्ट्राइक रेट से 846 रन हैं। इसमें दो शतक भी हैं। उन्होंने अपनी सबसे बड़ी 145* रनों की पारी भी भारत के खिलाफ खेली है। भारत दौरे पर उनका रिकॉर्ड और भी शानदार है। 8 मैचों में उन्होंने 75 की औसत से 450 रन बनाए हैं।
माइकल ब्रेसवेल ने अभी तक सिर्फ 16 वनडे खेले हैं लेकिन कई यागदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके नाम 36 की औसत और 107 की स्ट्राइक रेट से 322 रन हैं। इसके साथ ही वह 14 बल्लेबाजों को भी आउट कर चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ तीन वनडे में उन्होंने दो बार बाबर आजम का शिकार किया था। इसके साथ ही बल्ले से भी 58 रन बनाए थे।

लॉकी फर्ग्यूसन

लॉकी फर्ग्यूसन के पास वह रफ्तार है, जिससे बल्लेबाजों को परेशान किया जा सकता है। आईपीएल 2022 में उन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से गेंद डाली थी। 50 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 84 विकेट हैं। वह भारत के लिए बड़ा खतरा होंगे।

डेवोन कॉन्वे

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का वनडे करियर सिर्फ 15 मैचों का है। वह पहली बार भारत में इंटरनेशनल मैच खेलेंगे लेकिन यहां आईपीएल खेलने का अनुभव उनके पास है। आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कॉन्वे ने 7 पारियों में 42 की औसत और 146 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए थे। इसमें तीन अर्धशतकीय पारियां भी थीं। पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शतक भी जड़ा था। उन्हें तेज गेंदबाजी के साथ ही स्पिन को खेलने में भी महारथ हासिल है।

ग्लेन फिलिप्स

26 साल के ग्लेन फिलिप्स पिछले कुछ समय में विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उबरे हैं। अभी तक 8 वनडे पारियों में फिलिप्स के नाम 98 की स्ट्राइक रेट से 260 रन हैं। भारत के खिलाफ खेले तीनों वनडे में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने मैच विनिंग नाबाद 63 रन बनाए थे। अंत के ओवर में वह भारत के लिए बड़ा खतरा होंगे। इसके साथ ही वह गेंद से भी विकेट चटका सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.