ट्रेविस हेड का तूफानी शतक, खेली करियर की सबसे बड़ी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने चेज किया 316 का टारगेट
Updated on
20-09-2024 11:59 AM
नॉटिंघम: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में जीत हासिल कर ली है। नॉटिंघम में खेले गए 5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 315 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 44वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के खिलाफ 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड का बल्ला इस मैच में भी बोला। उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली।
ट्रेविस हेड ने बनाए नाबाद 154 रन
ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 129 गेंदों पर 154 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले उनकी सबसे बड़ी पारी 152 रनों की थी। अपनी पारी में उन्होंने 20 चौकों के साथ ही 5 छक्के भी मारे। अपना 66वां वनडे मैच खेल रहे हेड ने 92 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। यह उनके करियर का छठा शतक है। चौथे विकेट के लिए हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ 148 रनों की साझेदारी की। दोनों ने सिर्फ 107 गेंदों पर यह रन जोड़े।
इंग्लैंड का निचला क्रम नहीं चला
इंग्लैंड ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 315 रन बनाए। बेन डकेट के अलावा विल जैक्स के बल्ले से 62 रनों की पारी निकली। 25वें ओवर में जब जैक्स आउट हुए तो टीम का स्कोर 168 रन था। यहां से ऑस्ट्रेलिया ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 315 पर ही रोक दिया। निचले क्रम में बेथेल ने 35 रनों का योगदान दिया। ट्रेविस हेड और लाबुशेन ने गेंदबाजी में भी कमाल किया था। हेड ने 4.4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। लाबुशेन ने अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लिए। एडम जम्पा को भी तीन सफलता मिली।
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद खिलाड़ी खेल से ही जुड़े पैसों को अपना करियर बनाते हैं, चाहे वह कमेंट्री हो, कोचिंग…
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…