भारत और साउथ अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय महिला क्रिकेट मैच बारिश से रद्द
Updated on
29-01-2023 06:56 PM
ईस्ट लंदन (दक्षिण अफ्रीका): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला त्रिकोणीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच शनिवार को यहां बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। यह दोनों टीमें गुरुवार को होने वाले फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं और इस तरह से यहां मैच खिताबी मुकाबले से पहले ‘ड्रेस रिहर्सल’ की तरह था। मैच में हालांकि बारिश के कारण केवल दो ओवर का खेल हो पाया, जिसमें भारत ने बिना किसी नुकसान के चार रन बनाए।
जेमिमा रोड्रिग्स ने नॉनकुलुलेको मलाबा पर चौका लगाकर भारत का खाता खोला था। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना को अभी खाता खोलना था। उन्होंने शबनीम इस्माइल का पहला होगा मेडन जाने दिया था। शबनीम ने पहले तीन मैचों में बाहर रहकर इस मैच में वापसी की थी। भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर ने भी सितंबर के बाद इस मैच में वापसी की थी, लेकिन बारिश के कारण वह मैदान पर भी नहीं उतर पाई।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और वस्त्राकर को अंतिम एकादश में जगह दी गई थी। भारत तीन मैचों के बाद अजेय है। वह सोमवार को ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। वेस्टइंडीज ने अभी तक अपने तीनों मैच गंवाए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…