खालिस्तानियों को दिया करारा जवाब
इस घटना का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी सैन फ्रांसिस्को पहुंचे और भारत के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उन्होंने शुक्रवार को तिरंगा लहराया। उन्होंने अलगाववादी सिखों की विनाशकारी गतिविधियों की निंदा की। इस रैली के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस दौरान कुछ अलगाववादी सिख भी थे, जिन्होंने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए, लेकिन भारत का समर्थन कर रहे भारतीय अमेरिकियों की संख्या उनसे कहीं अधिक थी। भारतीय अमेरिकियों ने 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए और अमेरिका के साथ भारत का राष्ट्रध्वज लहराया।
