Select Date:

ट्रोलर्स के निशाने पर रणबीर कपूर:एक्टर ने पत्नी आलिया भट्ट के वेट गेन का उड़ाया मजाक

Updated on 20-08-2022 06:38 PM

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कपल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणबीर फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया की प्रेग्नेंसी के वजह से उनके वेट गेन का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं।

रणबीर ने आलिया का उड़ाया मजाक

वीडियो में रणबीर-आलिया इस बारे में बात कर रहे हैं कि वो 'ब्रह्मास्त्र' का प्रमोशन हर शहर में क्यों नहीं कर रहे हैं? इसके जवाब में आलिया कहती हैं, 'हम इस फिल्म को प्रमोट करेंगे, लेकिन अगर आप पूछ रहे हैं कि हम हर जगह फैलते क्यों नहीं जा रहे हैं तो.....' इतने में ही रणबीर ने आलिया की बात बीच में काट दी और कहने लगे, 'जब हम फैलने की बात कर रहे हैं, तो कोई है जो फैलता जा रहा है।' यह सुनते ही कुछ देर के लिए आलिया भी चौंक गईं और फिर रणबीर ने उन्हें मनाया और कहा कि वह बस मजाक कर रहे हैं।

आलिया यह सुनते ही तुरंत गुस्से में आ गईं, लेकिन जब तक वो कुछ बोलतीं उतने में ही रणबीर ने उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा, 'मजाक कर रहा हूं। आप बहुत क्यूट वे में फैल रही हैं।'

यूजर्स ने रणबीर को किया ट्रोल

वीडियो देखने के बाद यूजर्स रणबीर को खरी-खोटी सुना रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस बारे में बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि रणबीर, आलिया को फैट शेम नहीं कर सकते हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'रणबीर को आलिया पर यह कमेंट नहीं करना चाहिए था। वो प्रेग्नेंट हैं।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस जोक को ना बोलते तो भी चलता।'

इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी दोनों की शादी

रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के पहले दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाकात 2017 में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी। कुछ दिन पहले ही आलिया ने सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर बताया था कि वो दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
 16 July 2026
सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रही है, जिसमें सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई हैं। इस स्क्रीनशॉट को लेकर दावा किया…
 15 July 2026
जेनिफर विंगेट अपनी पर्सनल लाइफ एक नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। नए सूत्रों के मुताबिक जेनिफर गुरुवार को यूनाइटेड किंगडम में एक छोटे से समारोह में विलियम…
 15 July 2026
दिलजीत दोसांझ की फिल्‍म 'सतलज' का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। करीब चार साल ये यह फिल्‍म सेंसर बोर्ड के पास अटकी थी। मामला हाई कोर्ट पहुंचा, जब वहां…
 15 July 2026
प्रियंका चोपड़ा इस वक्त एक पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पति निक जोनस और जोनस ब्रदर्स के सामने एक बॉलीवुड एक्टर के कथित अफेयर्स का खुलासा किया।…
 15 July 2026
कपिल शर्मा पिछले एक दशक से अधिक समय से प्राइम-टाइम टेलीविजन पर भारत को हंसा रहे हैं। हालांकि, वे और उनकी टीम अब टेलीविजन से हटकर नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट…
Advt.