Select Date:

एंग्‍जाइटी से परेशान हूं, सेहत-ताकत सब खो चुका... आत्महत्या से पहले रिटायर्ड IPS दिनेश शर्मा ने ये क्या लिखा

Updated on 06-06-2023 07:01 PM
संदीप तिवारी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को रिटायर्ड आईपीएस दिनेश कुमार शर्मा (IPS Dinesh Kumar Sharma) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। मृतक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ विकासखंड इलाके में रहते थे। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जहां कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें डिप्रेशन की वजह से जान देने की बात लिखी हुई है।


लखनऊ पुलिस ने सुसाइड नोट को भी कब्जे में लिया है। इसमें लिखा है कि 'मैं सुसाइड कर रहा हूं। मैं इनजाइटी से परेशान हूं। मैं अपनी ताकत और हेल्थ को खो रहा हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।' पुलिस ने घर के उस कमरे को सील कर दिया है, जिसमें रिटायर्ड आईपीएस डीके शर्मा का शव मिला है। फरेंसिक और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 7.15 बजे पुलिस को डीके शर्मा के आत्महत्या की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई कर रही है।

बड़ी संख्या में घर पहुंच रहे करीबी और रिश्तेदार

सुबह के वक्त दिनेश कुमार शर्मा के कमरे से अचानक गोली चलने की तेज आवाज सामने आई। इसके बाद परिजन उनके कमरे में पहुंचे, जहां उन्हें खून से लथपथ पाया गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि आत्महत्या की वजहों का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन जिस तरह से उनके कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने बीमारी की वजह से आत्मघाती कदम उठाया है। उधर मौत की खबर मिलते ही उनके करीबी, रिश्तेदार भी घर पर पहुंच रहे हैं। सब उनके आचरण की सराहना कर रहे हैं। पूर्व पुलिसकर्मी भी उन्हें जिंदादिल इंसान कहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.