कभी भी पलटी मार सकते हैं ट्रंप, यह भारत में शेयर खरीदने का सही समय... दिग्गज एनालिस्ट ने दी सलाह
Updated on
18-08-2025 01:09 PM
नई दिल्ली: जेफरीज के बड़े एनालिस्ट क्रिस्टोफर वुड का कहना है कि भारत को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने जेफरीज के ग्राहकों को सलाह दी है कि वे मौजूदा हालात को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी करें और बिकवाली से दूर रहें। वुड ने यह भी कहा कि ट्रम्प जिस तरह से दुनिया की कुछ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ जा रहे हैं, उससे ब्रिक्स देशों में डॉलर पर निर्भरता कम होगी।
वुड ने अपने मशहूर न्यूजलेटर ग्रीड एंड फियर में लिखा है कि जेफरीज भारत से होने वाले इम्पोर्ट पर 50% टैरिफ लगाने की बात को भारतीय इक्विटी बेचने का कारण नहीं मानता है। बल्कि यह खरीदने का एक कारण हो सकता है, क्योंकि उनका मानना है कि ट्रंप जल्द ही इस रुख से पीछे हट जाएंगे, जो अमेरिका के हित में नहीं है। इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप के सामने खड़े होने में ही फायदा है। जेफरीज हमेशा से ही अपने पोर्टफोलियो में भारत को लेकर काफी उत्साहित रहा है। उन्होंने बताया कि जेफरीज इंडिया की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल में भारतीय बाजार का प्रदर्शन पिछले एक साल में सबसे खराब रहा है।
बाजार में सुधार
वुड ने अपने न्यूजलेटर में लिखा, "यह कोई हैरानी की बात नहीं है क्योंकि कोरिया वैल्यू-अप पर तेजी से आगे बढ़ा है जबकि ताइवान हाइपरस्केलर्स द्वारा किए जा रहे भारी पूंजीगत व्यय का जश्न मना रहा है। भारत के लिए समस्या उच्च वैल्यूएशन और भारी इक्विटी सप्लाई रही है। यही वजह है कि हम एशिया पैसिफिक एक्स-जापान रिलेटिव-रिटर्न पोर्टफोलियो में भारत में मामूली ओवरवेट ही रख रहे हैं।"
खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय बाजार में सुधार देखने को मिला है। वुड ने कहा कि अब भारत में बेचना बहुत देर हो चुकी है क्योंकि वैल्यूएशन अब 10 साल के औसत 63% पीई (प्राइस-अर्निंग) प्रीमियम के करीब है। जेफरीज के रणनीतिकार ने यह भी कहा कि ब्रिक्स देशों के फिर से एक साथ आने की वजह अमेरिका है। उन्होंने न्यूजलेटर में लिखा, "यह पिछले कुछ दिनों में बहुत स्पष्ट हो गया है कि ट्रंप चीन, रूस, भारत और ब्राजील को एक साथ लाने में सफल रहे हैं। वास्तव में, ब्रिक्स एक समूह के रूप में फिर से सक्रिय हो गया है।"
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…