दुनिया को टैरिफ में उलझाकर कुल्फी बेच रहे 'ट्रंप', इस वायरल वीडियो को देखकर आप भी रह जाएंगे दंग
Updated on
08-04-2025 04:48 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में टैरिफ लगा दिया है। इससे दुनियाभर की शेयर मार्केट में गिरावट आई है। सोमवार को मार्केट में आई गिरावट से सिर्फ भारतीय निवेशकों को ही 14 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। हालांकि आज मंगलवार को मार्केट में तेजी रही। वहीं दूसरी ओर इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स कुल्फी बेच रहा है जो दिखने में बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसा नजर आ रहा है।
यह वीडियो कुछ पुराना है और पाकिस्तान का बताया जा रहा है। फर्स्टपोस्ट की एक खबर के मुताबिक ट्रंप की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम सलीम बग्गा (Saleem Bagga) है। यह पाकिस्तान के साहीवाल जिले के बाजार में कुल्फी और खीर बेचते हैं। जब भी वह कुल्फी या खीर बेचने आते हैं, लोग उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने चले आते हैं।
गाना गाकर ग्राहकों को बुला रहे 'ट्रंप'
वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप की तरह दिखने वाले सलीम बग्गा गाना गाकर कुल्फी बेच रहे हैं और ग्राहकों को बुला रहे हैं। वह वीडियो में कह रहे हैं, 'ए कुल्फी... खोया पाके, मक्खन पाके। कुल्फी...।' वह पंजाबी भाषा में गाना गाकर कुल्फी बेच रहे हैं। क्योंकि साहीवाल शहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम बग्गा की उम्र 50 साल से ज्यादा है।
क्यों दिखाई देते हैं ट्रंप की तरह?
दरअसल, सलीम बग्गा ऐल्बिनिजम से पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से त्वचा, बाल और आंखों का रंग सफेद या सुनहरा हो जाता है। सलीम की कद-काठी और चेहरे का आकार काफी हद तक ट्रंप से मिलता है। रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक सलीम को गाना गाने का भी शौक है।
सलीम को नहीं शिकायत
जब भी सलीम कुल्फी या खीर बेचने निकलते हैं, लोग सेल्फी के लिए उनके पास आ जाते हैं। वह कहते हैं, 'मेरा चेहरा डोनाल्ड ट्रंप जैसा है। इसलिए लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं। मुझे बहुत अच्छा लगता है।' वह अपने इलाके में एक तरह से सेलिब्रिटी बन गए हैं। सलीम के साथ सेल्फी लेने वाले एक शख्स ने बताया, 'हम अपने दोस्तों को बताते हैं कि हमने ये तस्वीरें ट्रंप के साथ ली हैं।'
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…
नई दिल्ली: मार्च से जून के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में भारी बिकवाली की। लेकिन जुलाई में यह सिलसिला टूट गया। जुलाई में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने…
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…