'ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं', फ्रांसीसी प्रेसिडेंट की पत्नी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा क्या कहा जिस पर भड़के मैक्रों
Updated on
03-04-2026 12:10 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनकी पत्नी के बारे में की गई निजी टिप्पणियों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार किया है। मैक्रों ने ट्रंप की टिप्पणियों को मर्यादाहीन बताया है। दक्षिण कोरिया की यात्रा के दौरान मैक्रों ने पत्रकारों से कहा, 'ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं। उनकी टिप्पणियां न तो शालीन हैं और न ही किसी स्तर की।'
ट्रंप ने उड़ाया था मैक्रों का मजाक
मैक्रों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ घंटे पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक निजी भोज के दौरान मैक्रों के साथ अपनी एक फोन बातचीत का जिक्र करते हुए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं।
ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों अभी भी जबड़े पर लगे जोरदार वार से उबर रहे हैं। ट्रंप की टिप्पणी मई 2025 के एक वीडियो के संदर्भ में दी थी, जो फ्रांसीसी राष्ट्रपति की वियतनाम यात्रा के दौरान का था। वीडियो में ब्रिगिट फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे को धक्का देते जैसा लग रही थीं। यह फुटेज फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विमान के अंदर का था। मैक्रों ने बाद में वीडियो को एक दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे एक मजाकिया पल बताया था।
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में एक डिनर के दौरान बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि खाड़ी में चल रहे संघर्ष के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस से सैन्य सहायता का अनुरोध किया था, लेकिन पेरिस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने आगे कहा, 'हमें उनकी जरूरत नहीं थी, फिर भी मैंने उनसे पूछा।'
ट्रंप ने आगे बताया, 'मैंने कहा, इमैनुएल हमें खाड़ी में थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। भले ही हम बुरे लोगों को खत्म करने और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में रेकॉर्ड बना रहे हैं। हमें थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। अगर आप कर सकें, तो क्या आप तुरंत जहाज भेज सकते हैं?' ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों ने कहा कि फ्रांस युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकता है।
फ्रांस में ट्रंप का विरोध
ट्रंप की इन टिप्पणियों को लेकर फ्रांस में भारी विरोध हो रहा है। इसमें मैक्रों के विरोधी भी शामिल हैं। नेशनल एसेंबली की अध्यक्ष येल ब्रौन-पिवेट ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में संघर्ष चल रहा है, ये टिप्पणियां उम्मीद के मुताबिक नहीं थीं। उन्होंने कहा, लोग मर रहे हैं और हमारे पास ऐसे राष्ट्रपति हैं जो दूसरों का मजाक उड़ा रहे हैं। फ्रांस अनबाउड पार्टी के मैनुअल बॉम्पार्ड ने इसकी निंदा की और कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मैक्रों और उनकी पत्नी के बारे में ऐसी टिप्पणियां बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं हैं।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…