मामले ने अभी क्यों पकड़ा तुल
दरअसल, जनवरी 2018 में अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट में दावा किया कि राष्ट्रपति ट्रंप के तत्कालीन वकील माइकल कोहेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पहले अक्टूबर 2016 में डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर का भुगतान किया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ये पैसा डेनियल्स को अपना मुंह बंद रखने के लिए दिया गया था। इस चुनाव में ट्रंप को जीत मिली थी।इसमें गैर कानूनी क्या है?
किसी पॉर्न स्टार को पैसे देना अमेरिका में गैर कानूनी नहीं है। ट्रंप ने स्टॉमी डेनियल्स को पैसा देकर कोई अपराध नहीं किया। लेकिन ट्रंप के वकील कोहेन ने जो पैसा डेनियल्स को दिया उसे अपनी लीगल फीस के तौर पर दर्ज किया। अमेरिकी कानूनों में यह दस्तावेजों में हेरफेर करने का मामला है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इसे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान नियमों के उल्लंघन से भी जोड़ा जा रहा है। ट्रंप की टीम ने स्टॉमी डेनियल्स को किए गए भुगतान को छिपाने की भी कोशिश की ताकि मतदाताओं को लुभाया जा सके।
