Select Date:

खूब पैसा छाप रहीं ट्रंप की क्रिप्टो कंपनियां, ट्रंप टावर हुई 'ध्वस्त'

Updated on 08-09-2025 04:03 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़े कारोबारी भी हैं। उनका कारोबार रियल एस्टेट से लेकर क्रिप्टो करेंसी तक में फैला है। कभी क्रिप्टो करेंसी का विरोध करने वाले ट्रंप अब इसके बड़े समर्थक हो गए हैं। स्थिति यह है कि ट्रंप की क्रिप्टो कंपनियां खूब पैसा छाप रही हैं। ट्रंप की दो कंपनियों ने कुछ ही हफ्तों में 1.3 अरब डॉलर (करीब 11,440 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अब ट्रंप की कुल संपत्ति 7.7 अरब डॉलर है।

बेटे संभाल रहे क्रिप्टो का कारोबार

ट्रंप की दोनों क्रिप्टो कंपनियों का नाम वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल ( World Liberty Financial ) और अमेरिकन बिटकॉइन कॉर्प ( American Bitcoin Corp ) हैं। ट्रंप के सबसे बड़े बेटे (डोनाल्ड जूनियर और एरिक) ट्रंप ऑर्गनाइजेशन में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे अब परिवार के क्रिप्टो पोर्टफोलियो को संभाल रहे हैं। वर्ल्ड लिबर्टी को ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बैरन ने भी शुरू किया था। दोनों कंपनियां एक साल से भी कम पुरानी है।

परिवार की कितनी हुई संपत्ति?

ट्रंप की क्रिप्टो कंपनी ने 1 सितंबर से अपना टोकन बेचना शुरू किया। इसने Alt5 सिग्मा नाम की एक पब्लिक कंपनी के साथ टोकन जमा करने का समझौता किया। इससे परिवार की संपत्ति में लगभग 670 मिलियन डॉलर और जुड़ गए। ब्लूमबर्ग के वेल्थ इंडेक्स में क्रिप्टो एसेट्स को परिवार की संपत्ति में गिना गया है। इसमें लगभग 4 अरब डॉलर के लॉक्ड टोकन शामिल नहीं हैं।
एरिक ट्रंप की अमेरिकन बिटकॉइन में हिस्सेदारी है। इसे वर्चुअल एसेट्स माइनिंग के लिए मार्च में शुरू किया गया था। 3 सितंबर को जब इसकी ट्रेडिंग शुरू हुई, तो इसकी कीमत 500 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी।

ट्रंप टावर हुई 'ध्वस्त'

ट्रंप की क्रिप्टो कंपनियों से कमाई उनके गोल्फ और रिसॉर्ट जैसे पुराने प्रॉपर्टी से भी ज्यादा है। ट्रंप की 'ट्रंप टावर' नाम से भारत समेत कई देशों में रेजिडेंशियल इमारते हैं। भारत में गुड़गांव, पुणे आदि शहरों में ट्रंप टावर हैं जहां काफी लोग रहते हैं। इनमें ट्रंप की कंपनियों की भी कुछ हिस्सेदारी होती है। लेकिन ट्रंप का अब रियल एस्टेट कारोबार बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। ट्रंप टावर और मार-ए-लागो जैसी प्रॉपर्टी अब तेजी से पैसा कमाने का जरिया नहीं रहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.