ऑस्ट्रेलियाई सरकार पर भरोसा, वहां भारतीय समुदाय को देगी सुरक्षित माहौल: राष्ट्रपति मुर्मू
Updated on
12-03-2023 12:15 AM
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार अपने देश में भारतीय समुदाय को सुरक्षा और सकारात्मक माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ मुलाकात के दौरान की। उनकी यह टिप्पणी हाल के दिनों में ऑस्ट्रेलिया स्थित मंदिरों पर हमले की खबरों की पृष्ठभूमि में आई है।
राष्ट्रपति भवन में अल्बनीज और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय अपने कठिन परिश्रम और शांतिप्रियता के साथ-साथ उद्यमी कुशलता के लिए जाना जाता है।'
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास जताया कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारतीय समुदाय को ऑस्ट्रेलिया में सुरक्षित और सकारात्मक माहौल मुहैया कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में बहुत ही मित्रवत संबंध है।
उन्होंने कहा, 'दोनों देशों के बीच विस्तृत रणनीतिक साझेदारी ने द्विपक्षीय संबंधों को गति दी है।' उन्होंने भरोसा जताया कि अल्बनीज की इस यात्रा से ऑस्ट्रेलिया-भारत संबंधों में और मजबूती आएगी।
बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ते रक्षा संबंध और गहरे होते संस्थागत संपर्क पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों को अपना व्यावहारिक सहयोग दुलर्भ खनिज, नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा, साइबर कूटनीति और नवोन्मेषण के उभरते क्षेत्रों में जारी रखना चाहिए।'
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…