'भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बड़ा खतरा'
शेहजाद ने कहा कि पाकिस्तान सरकार अपनी जनता को रोटी, कपड़ा और मकान मुहैया कराने में फेल हुई है और ये जेहादी उन्हें यह सब मुहैया करा रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान में आर्थिक संकट से केवल जिहादियों को फायदा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह खतरनाक स्थिति न केवल पाकिस्तान के लिए बल्कि भारत समेत पड़ोसी देशों के लिए बहुत बड़ा खतरा है। अगर टीटीपी पाकिस्तान पर कब्जा कर लेता है तो उसका अगला निशाना भारत और फिर दुनिया के अन्य मुल्क होंगे। शेहजाद ने कहा कि मेरा मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पाकिस्तान की खुलकर मदद करनी चाहिए, नहीं तो यह संकट दुनिया के हर कोने में फैल जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम दिवालिया होते हैं, हमारे यहां सिविल वॉर होता है तो इसका निश्चित रूप से पूरी दुनिया पर असर होगा।
