Select Date:

तुनिषा की मां ने लगाया शीजान पर ड्रग्स लेने का आरोप, एक्टर के वकील ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated on 09-01-2023 09:48 PM
तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से उनकी मां वनीता शर्मा ने कई आरोप लगाए हैं। शीजान खान और उनके परिवार को लेकर कई दावे भी किए हैं। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में तो वनीता ने बताया था कि उन्होंने बेटी के अकाउंट में तीन लाख रुपये तीन महीने के अंदर ट्रांसफर किए थे, जिनको शीजान खान और उसकी फैमिली ने इस्तेमाल किए थे। इतना ही नहीं, मां ने ये भी कहा था कि तुनिषा ने बताया था कि शीजान ड्रग्स लेता है और वह उसे भी लेने के लिए फोर्स करता है। उनकी बेटी ने स्मोकिंग भी शुरू कर दी थी। अब इन सब आरोपों पर शीजान के वकील ने पलटवार किया है।

शीजान खान के वकील का पलटवार

शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने 'ईटाइम्स टीवी' से खास बातचीत में कहा- प्लीज समझिए कि शीजान को 'फीवर और ब्रेन' अस्पताल के परिसर में ही हिरासत में लिया गया था और 24.12.2022 से वो हिरासत में है। अगर डोपिंग, ड्रग्स आदि के आरोप हैं तो उसकी भी जांच हो जाने दीजिए। मेरा क्लाइंट पहले से ही हिरासत में है। यह हम ही हैं, जिन्होंने अदालत में कहा था कि पुलिस रिमांड से हमें कोई दिक्कत नहीं होगी। पुलिस हो या मीडिया, सब जगह आरोप लगाए जाएं लेकिन उनकी जांच भी की जाए।

शीजान के वकील देंगे मुंहतोड़ जवाब

शैलेंद्र मिश्रा ने आगे कहा, 'ये सभी आरोप सरासर गलत हैं और निराधार हैं। मैनिपुलेट किए जा रहे हैं और मिसलीड भी। और तुनिषा की तरफ से जो कोर्ट में झूठ बोल रहे हैं कि हम चंडीगढ़ में थे, हाई कोर्ट में थे, वो पब्लिक डोमेन में एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो में जाकर बैठ रहे हैं और एक नैरेटिव सेट कर रहे हैं। वो भी जमानत याचिका से पहले अपनी कमियों को छिपा रहे हैं क्योंकि हमने अपनी जमानत अर्जी में उन्हें एक्सपोज किया है। वो लोग सिर्फ फायदा उठाने के लिए पूरे मामले को सनसनीखेज बनाना चाहते हैं और कुछ नहीं। उन्हें अदालत के सामने आने दीजिए और हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.