Select Date:

तुर्की ने भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान को दिया घातक लड़ाकू ड्रोन, कश्‍मीर को दिखाया पाकिस्‍तानी हिस्‍सा!

Updated on 04-04-2023 06:29 PM
अंकारा: तुर्की और भारत के दुश्‍मन पाकिस्‍तान के बीच रक्षा संबंध लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। तुर्की ने अब पाकिस्‍तान की वायुसेना को अपना सबसे अत्‍याधुनिक और घातक ड्रोन अकिंसी दिया है। यह ड्रोन विमान हवा में युद्ध लड़ने में माहिर है और क्रूज मिसाइलों से लैस है। पाकिस्‍तान को तुर्की ने जो ड्रोन दिया है, उस पर नया पैच लगाया गया है जिस पर कश्‍मीर को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा दिया गया है। ग्रीस की मीडिया के मुताबिक इस ड्रोन के पायलटों के लिए खास पैच को पाकिस्‍तानी एयर फोर्स ने डिजाइन किया है।

इन पाकिस्‍तानी पायलटों को पिछले साल तुर्की की ड्रोन कंपनी बायकर के अंदर इन अकिंसी ड्रोन को उड़ाने की ट्रेनिंग दी गई थी। इस तरह का पहला ड्रोन पाकिस्‍तान की सेना को पहले ही दिया जा चुका है। बाकी के ड्रोन विमानों को जल्‍द ही आपूर्ति कर दी जाएगी। डिफेंस न्‍यूज वेबसाइट मिलडेफइन के मुताबिक इस पैच पर कश्‍मीर को पाकिस्‍तान का हिस्‍सा बताया गया है। इस पैच में पाकिस्‍तान को हरे और तुर्की को लाल रंग में दिखाया गया है। दोनों देशों के नक्‍शे के बीच में एक लाल चांद और सितारा दिखाया गया है।

जानें कितना खतरनाक है तुर्की का ड्रोन


इस पैच पर 'गेम ऑफ ड्रोन' लिखा है जो लोकप्रिय टीवी सीरिज गेम ऑफ थ्रोन से लिया गया है। इस पैच पर इसी टीवी सीरिज से लिखा है, 'डर तलवार से भी ज्‍यादा गहरा घाव देता है।' तुर्की ने इस ड्रोन को अभी 5 देशों को सप्‍लाइ किया है जिसमें पाकिस्‍तान, अजरबैजान और किर्गिस्‍तान शामिल है। तुर्की का यह ड्रोन बहुत ही घातक है और इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, छोटे बम, क्रूज मिसाइलें और सिरिट मिसाइलें शामिल हैं। तुर्की के इस ड्रोन से पाक‍िस्‍तान की वायुसेना की ताकत काफी बढ़ गई है।

हाल ही में पाकिस्‍तान की वायुसेना ने इस ड्रोन विमान की डिलिवरी ली है। पाकिस्‍तान लगातार नए-नए घातक हथियार ले रहा है जबकि देश की जनता आटे के लिए जंग लड़ रही है। पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था डिफॉल्‍ट होने की कगार पर है और देश को आईएमएफ से लेकर सऊदी अरब से कर्ज की गुहार लगानी पड़ रही है। आईएमएफ ने पाकिस्‍तान को सलाह दी है कि वह अपना रक्षा पर किया जाना वाला खर्च कम करे लेकिन शहबाज सरकार इस कम करने का हिम्‍मत नहीं दिखा पा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
Advt.