लगातार दो भूकंप से कांपा तुर्की, 7.8 की तीव्रता के झटकों से अब तक 195 की मौत, सीरिया में भी असर
Updated on
06-02-2023 06:04 PM
अंकारा: तुर्की में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप की खबरें हैं। यह भूकंप तुर्की के पूर्व में स्थित गजनीतेप प्रांत के नूरदागी में आया है। अमेरिकी भू-भर्गीय सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप के बाद मध्य तुर्की में काफी देर तक झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप के बाद 6.7 की तीव्रता वाला एक और भूकंप आया जो कि 9.9 किलोमीटर दूर था। यह भूकंप 11 मिनट बाद ही आया। अभी तक इस भूकंप की वजह से तुर्की और सीरिया में 195 लोगों की मौत हो गई है। इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि 16 बिल्डिंग्स इस घटना में गिर गई हैं। माना जा रहा है कि कई लोग इसमें गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।
भूकंप की वजह से जोरदार धमाका तुर्की में कहरामनमारस इस भूकंप की वजह से जोरदार धमाका हुआ है और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अमेरिकी जियोलॉजिक सर्वे के मुताबिक स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर पहला झटका आया। यह झटका राजधानी अंकारा समेत तुर्की के दूसरे शहरों में भी महसूस किया गया। भूकंप की वजह से तुर्की का एक शॉपिंग मॉल भी गिर गया है। फिलीस्तीन और इजरायल के बीच स्थित गाजा पट्टी से खबर है कि करीब 45 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं कुछ ही मिनटों के बाद दूसरा भूकंप आया। इस भूकंप की वजह से सीरिया में भी कई इमारतें गिर गई हैं। एक मस्जिद के अंदर से भी जो तस्वीरें आ रही हैं, उसमें झूमर और आसपास के खंबे हिलते हुए नजर आ रहे हैं।
तुर्की की आपदा एजेंसी का कहना है कि अब तक 440 लोग घायल हैं और उन्हें मलबे से निकालना जा रहा है। राहतकर्मी और नागरिक मलबे के नीचे अपनों की तलाश कर रहे हैं। सीरिया और तुर्की दोनों को ही इस भूकंप की वजह से काफी नुकसान हुआ है। कई दर्जन लोगों को कंक्रीट और मेटल के मलबे से निकाला जा रहा है। कुछ लोग ऐसे अपार्टमेंट्स में फंसे हुए हैं जो आंशिक तौर पर गिरी हैं। ये इमारतें खतरनाक तौर पर झुकी हैं और अगर इसमें फंसे लोगों को जल्द नहीं निकाला गया तो फिर बड़ा हादसा हो सकता है।
सीरिया, लेबनान और इराक तक कांपे जीएफजेड हेल्महोल्ट्ज सेंटर पॉट्सडैम के मुताबिक कई अपार्टमेंट्स इस भूकंप की वजह से ढह गए हैं। ऐसी आशंका है कि उनमें कई लोग दबे हो सकते हैं। इस भूकंप के बाद सीरिया, इजरायल, लेबनान, इराक, इजरायल, फिलीस्तीन, साइप्रस तक में झटके महसूस किए गए। जो वीडियो सोशल मीडिया पर जो वीडियो आ रहे हैं उनमें साफ देखा जा सकता है कि भूकंप की वजह से किस तरह बिल्डिंग्स हिल रही हैं।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…