Select Date:

Twitter बढ़ाएगा कैरेक्टर लिमिट:जल्द कर सकेंगे 420 शब्दों में ट्वीट

Updated on 28-11-2022 07:20 PM

ट्विटर पर 280 कैरेक्टर लिमिट होने के कारण अगर आपको अपनी पूरी बात कहने के लिए थ्रेड्स का इस्तेमाल करना पड़ता है तो एक अच्छी खबर है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क कैरेक्टर लिमिट को 280 से बढ़ाकर 420 कर सकते हैं। एक यूजर की लिमिट बढ़ाने की दी गई सलाह के जवाब में मस्क ने ये बात कही है।

एक ट्विटर यूजर '@rawalerts' ने लिखा, 'ट्विटर 2.0 में परेशान करने वाली 280 की कैरेक्टर लिमिट को 420 कर देना चाहिए। इस पर मस्क ने जवाब दिया, 'गुड आइडिया'। अपने शुरुआती दिनों में, ट्विटर केवल 140 कैरेक्टर की ही लिमिट देता था। इसके बाद 2018 में कैरेक्टर की संख्या को 140 से बढ़ाकर 280 की गई थी।

लॉन्ग-फॉर्म टेक्स्ट फीचर भी लॉन्च होगा
बीते दिनों मस्क ने लॉन्ग-फॉर्म टेक्स्ट फीचर लॉन्च करने की भी बात कही थी। मस्क ने ट्वीट कर लिखा था, 'ट्विटर जल्द ही लंबे-चौड़े टेक्स्ट को अटैच करने के लिए एक नया फीचर ऐड करेगा, जिससे नोटपैड स्क्रीनशॉट्स का यूज खत्म हो जाएगा।' उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी टाइप के कंटेंट के लिए क्रिएटर मोनेटाइजेशन भी किया जाएगा।

बड़े बदलावों से गुजर रहा ट्विटर
ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क कंपनी में बड़े बदलाव करने में जुटे हैं। छंटनी में वो 50% से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल चुके हैं। उन्होंने 8 डॉलर में ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस भी लॉन्च की थी जिसे फेक अकाउंट की संख्या बढ़ने के बाद होल्ड कर दिया गया है। इसके अलावा भी आने वाले दिनों में उन्होंने ट्विटर में लॉन्ग वीडियो जैसी कई अन्य सर्विस का ऐलान किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच नए सिरे से युद्ध (US-Iran War) शुरू हो गया है। इस वजह से चालू सप्ताह के दौरान WTI crude के दाम में 11%…
 18 July 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
 18 July 2026
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
 18 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
Advt.