नदी में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत, छोटे को बचाने की कोशिश में दोनों गहरे पानी में चले गए
Updated on
19-07-2023 12:52 PM
मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र की विशुनपुरपट्टी पंचायत के भलुहीरसूल गांव में झाझा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। छोटे भाई को बचाने के प्रयास में दोनों डूब गए। मृतकों की पहचान गांव के कपड़ा व्यवसायी मो. फिरोज के पुत्र 14 वर्षीय मो. रेहान व 12 वर्षीय मो. अरमान के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने शवों को पानी से बाहर निकाला
दो भाइयों के एक साथ मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाला। प्रमुख पति विकेश कुमार सिंह ने घटना से सीओ और थानाध्यक्ष को अवगत कराया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।
दादा के साथ पहुंचते थे खेत में
बताया जाता है कि मो. रेहान साहेबगंज हाईस्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था, जबकि मो. अरमान मध्य विद्यालय भलुही रसूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। दोनों की मौत से मो. फिरोज के घर का दीपक बुझ गया। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मृतकों के दादा मो. यूसुफ धान की रोपनी कराने के लिए मजदूर रखे हुए थे। वह स्वयं धान का बिचड़ा उखाड़ रहे थे। दोनों भाइयों का दादा से गहरा लगाव था। दोनों दादा का सहयोग करने की बात कहकर घर से निकले थे। झाझा नदी को पार कर दोनों दादा के पास पहुंचे थे।
दोनों भाईयों की मौत से गांव में मातम
कुछ देर बाद दादा ने धूप अधिक होने पर दोनों को घर जाने को कहा। खेत से लौटने के दौरान झाझा में छोटे भाई का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में बड़ा भाई भी गहरे पानी में डूब गया। कपड़ा व्यवसायी मो. फिरोज को अब मात्र एक पुत्री ही बची है। उसके दोनों पुत्रों की मौत हो जाने के बाद घर में चीख-पुकार मची है। दोनों भाइयों की मौत के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…