दो शतकवीर अगले मैच में जीरो पर आउट, एक तीन गेंद खेला तो दूसरी हुआ गोल्डन डक
Updated on
11-11-2024 12:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में शतक लगाया था। उन्होंने 51 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। संजू छक्के चौके ऐसे मार रहे थे जैसे दुनिया में बैटिंग करना सबसे आसान काम हो। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के फिल साल्ट ने भी शतक ठोका था। 54 गेंदों पर 9 चौके और 6 छक्कों की मदद से साल्ट के बल्ले से 103 रनों की पारी निकली।
संजू और साल्ट दोनों फेल
भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे टी20 में संजू सैमसन फेल रहे। मैच के पहले ही ओवर में वह आउट हो गए। पिछले दो टी20 में दो शतक लगाने वाले संजू की पारी 3 गेंद पर ही खत्म हो गई। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने उन्हें बोल्ड किया। भारतीय टीम मुकाबला 3 विकेट से हार गई।
दूसरी तरफ फिल साल्ट की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही। वह तो गोल्डन डक हो गए। बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर यह मुकाबला खेला गया। वेस्टइंडीज ने स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को पहला ओवर दिया। इसकी पहली ही गेंद पर साल्ट ने ब्रैंडन किंग को कैच दे दिया।
इंग्लैंड ने जीता मुकाबला
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भी जीत लिया है। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट पर 158 रन बनाए। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 41 गेंदों पर 43 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इंग्लैंड ने 31 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान जोस बटलर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। सिर्फ 45 गेंदों पर उन्होंने 83 रन ठोक दिए। इस पारी में 8 चौकों के साथ ही 6 छक्के भी शामिल थे। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त मिल गई है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…