पाकिस्तान के दो पूर्व पीएम नवाज और इमरान ने देश की बदहाली के लिए बाजवा को बताया जिम्मेदार
Updated on
21-01-2023 06:13 PM
लाहौर: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को देश के सामने भारी आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के लिए पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) कमर जावेद बाजवा को जिम्मेदार ठहराया और दावा किया कि जिस दिन उनकी सरकार को सत्ता से हटाया गया था, उस दिन संकट बढ़ने लगे थे। शुक्रवार को कानून के शासन को वर्चुअली संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, एक व्यक्ति के फैसले के कारण पीटीआई के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और संकट शुरू हो गया।
एक व्यक्ति की वजह से यह हाल इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में नेशनल असेंबली में विश्वास मत के जरिए सत्ता से हटा दिया गया था। बाजवा का नाम लिए बगैर खान ने कहा, एक व्यक्ति ने पीटीआई शासन को बदलने का फैसला किया और साजिश रची। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार आर्थिक संकट से निपटने में विफल रही है क्योंकि अर्थव्यवस्था को बहाल करने की उनके पास कोई योजना नहीं है।
पीटीआई प्रमुख ने कहा कि देश के इतिहास में कभी भी पाकिस्तान को इससे ज्यादा खराब आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ा है, जैसा कि वह इन दिनों सामना कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संकट जानबूझकर मैन्युफैक्च र्ड किए गए। खान ने कहा, यह एक प्राकृतिक संकट नहीं है।नवाज ने भी बाजवा को दिया दोष
इमरान खान के अलावा पाकिस्तान के एक और पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने भी देश की हालत के लिए बाजवा को दोष दिया है। नवाज का कहना है कि बाजवा ने साल 2018 में एक साजिश की और इमरान की सरकार को सत्ता में लेकर आए। यहां से देश बदहाल होता गया।
नवाज ने इसके अलावा पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद पर भी निशाना साधा। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय बेहद ही खराब है। पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सिर्फ 4.6 अरब डॉलर का ही विदेशी मुद्रा भंडार बचा है। इतनी रकम से सिर्फ तीन हफ्तों तक ही जरूरी सामान का आयात कर सकता है। इन सबके बीच ही सऊदी अरब से उसे लोन की दरकार है जिसमें समय लग रहा है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…