दो आईपीओ हुए आज लिस्ट, एक ने रुलाया तो दूसरे ने झुमाया
Updated on
15-05-2024 01:59 PM
मुंबई: शेयर बाजारों के मेन बोर्ड पर आज दो कंपनियों के आईपीओ लिस्ट हुए। आज लिस्ट हुई कंपनी TBO Tek के आईपीओ ने निवेशकों को पहले दिन ही शानदार 55 फीसदी का रिटर्न दिया। इसके निवेशक झूम गए। तो दूसरी कंपनी Aadhar Housing Finance के आईपीओ ने पहले दिन ही निवेशकों को रुला दिया। इसके शेयर घाटे पर लिस्ट हुए।
क्या रहा टीबीओ टेक हाल
टीबीओ टेक के शेयरों ने बुधवार को एनएसई पर 55% के प्रीमियम पर शुरुआत की। एनएसई पर स्टॉक 920 रुपये के इश्यू मूल्य के मुकाबले 1,426 रुपये पर लिस्ट किया गया था। बीएसई पर, स्टॉक 50% के प्रीमियम के साथ 1,380 रुपये पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों ने 375 रुपये के जीएमपी पर कारोबार किया था।
इश्यू हुआ था 80 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब
टीबीओ टेक के आईपीओ पर निवेशकों ने जम कर प्यार लुटाया था। गैर-संस्थागत निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण इश्यू को करीब 80 गुना से अधिक बुक किया गया था। आईपीओ खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से करीब 697 करोड़ रुपये जुटाए।
क्या रहा आधार हाउसिंग फाइनेंस का हाल
आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन लिस्टिंग में वैसा कुछ नहीं दिखा। आधार हाउसिंग फाइनेंस के शेयर आज बीएसई पर 0.22% की मामूली घाटे या डिस्काउंट के साथ 314.3 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग से पहले, कंपनी ने ग्रे मार्केट में 50 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार किया था। कंपनी अपने निम्न-आय वर्ग के भीतर प्रबंधन के तहत उच्चतम संपत्ति (एयूएम) का दावा करती है, जो इसकी मजबूत बाजार स्थिति को दर्शाती है।
इश्यू 26 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था
आधार हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को भी अच्छा समर्थन मिला था। यह 26 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ था। इसके आईपीओ में 1,000 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इक्विटी इश्यू और 2,000 करोड़ रुपये तक ऑफर फोर सेल (ओएफएस) शामिल था। कंपनी ने कहा था कि नए इश्यू के माध्यम से जुटाई गई धनराशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और आगे के ऋण के लिए भविष्य की पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…