भारतीय हॉकी के दो नए जादूगर, जिनके इशारे पर नचाते रहे पाकिस्तानी, अंत में टेक दिए घुटने
Updated on
02-06-2023 09:05 PM
नई दिल्ली: हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से रौंद खिताब को अपने नाम किया। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया को एक भी मैच में हार नहीं मिली। खास तौर से पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में टीम का खेल धमाकेदार रहा। भारत ने पहले ही हाफ में पाकिस्तान पर अपना शिकंजा कसते हुए 2-0 की बढ़त बना ली थी। टीम इंडिया के लिए मैच में अंगद बीर सिंह और अरिजीत सिंह हुंडल का ऐसा जादू चला कि फिर पाकिस्तान कभी मैच में वापसी नहीं कर सकी।
दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के लीग राउंड में भी भिड़ंत हुई थी। तब मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। इस मुकाबले में शुरुआत एकतरफा हुई और भारतीय टीम हाफ टाइम तक 2-0 से आगे थी। हालांकि, पाकिस्तान ने तीसरे क्वार्टर में गोल कर मैच को रोमांचक बनाया। लेकिन, भारतीय डिफेंस की मुस्तैदी से पाकिस्तान टीम आगे फिर कोई गोल नहीं कर सकी।
पहले क्वार्टर के नौवें मिनट में मिली जब अंगद बीर सिंह ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वॉर्टर में हालांकि पाकिस्तान ने पलटवार करने की कोशिश की लेकिन गोलकीपर मोहित की मौजूदगी ने उसके हर प्रयास को विफल कर दिया। इसी बीच क्वार्टर के चौथे मिनट में अरिजीत सिंह ने एक और फील्ड कर भारत के बढ़त के दोगुना कर दिया।
कौन हैं अंगद बीर और अरिजीत सिंह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में अंगद बीर सिंह ने 13वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिला थी। अंगद सिंह भारतीय टीम में फॉवर्डर के पोजिशन पर खेलते हैं। 21 साल अंगद पंजाब के रहने वाले हैं। वहीं अरिजीत सिंह एशिया कप में भारत के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले प्लेयर रहे। वह भी टीम के लिए फॉरवर्ड की पोजीशन खेलते हैं।
अरिजीत अमृतसर जिले के पाखपुरा गांव के रहने वाले हैं। वहीं उन्होंने महाराज रंजीत सिंह हॉकी एकेडमी से प्रशिक्षण लिया है। इस एकेडमी को भारत के पूर्व ओलंपियन चलाते हैं और कई नए युवा प्रतिभाओं को यहां तैयार किया जा रहा है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…