यूपी के भगोड़े गुप्ता ब्रदर्स को UAE ने दी बड़ी राहत, ठुकराई दक्षिण अफ्रीका में प्रत्यर्पण की मांग, सरकार 'हैरान'
Updated on
08-04-2023 07:05 PM
जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका में मोस्ट वांटेड उत्तर प्रदेश के गुप्ता ब्रदर्स (Gupta Brothers) को बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों में भारतीय मूल के कारोबारी गुप्ता परिवार के दो भाइयों को देश में मुकदमे का सामना करने के लिए प्रत्यर्पित करने के उसके अनुरोध को ठुकरा दिया है। तीन गुप्ता बंधु अजय, अतुल और राजेश सरकारी उद्यमों से अरबों की लूट में कथित भूमिका के लिए दक्षिण अफ्रीका में 'मोस्ट वांटेड' हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऐसा करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से अपनी नजदीकी का इस्तेमाल किया।
दक्षिण अफ्रीका सरकार ने पिछले साल राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को एक औपचारिक प्रत्यर्पण आवेदन दिया था। पांच साल पहले यह परिवार उस वक्त दुबई भाग गया था जब जुमा के पद छोड़ने से इनकार करने पर उनकी पार्टी अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस ने उन्हें हटा दिया था। जुमा के हटने के बाद गुप्ता परिवार पर शिकंजा कसना शुरू हुआ था। मामले में यूएई का जवाब दक्षिण अफ्रीका सरकार के लिए बड़ा झटका है।
दक्षिण अफ्रीका सरकार 'हैरान और निराश'
कानून मंत्री रोनाल्ड लमोला का कहना है कि यूएई के अनुरोध को अस्वीकार करने से उनकी सरकार 'हैरान और निराश' है। लमोला ने कहा कि उन्हें इस फैसले के बारे में तब पता चला जब उनके कार्यालय ने स्थानीय यूएई दूतावास से इस बारे में पूछताछ की। गुप्ता ब्रदर्स यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। 1993 में ये दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां उन्होंने खनन से लेकर गाड़ियों का व्यापार किया। धीरे-धीरे गुप्ता बंधुओं का साम्राज्य बढ़ता चला गया और एक समय पर वे दक्षिण अफ्रीका के सबसे ताकतवर लोगों में गिने जाने लगे।
पिछले साल दुबई में हुए थे गिरफ्तार
साल 2016 में गुप्ता ब्रदर्स दक्षिण अफ्रीका की 16वीं सबसे अमीर शख्सियत बन गए। उनकी संपत्ति 78 करोड़ डॉलर यानी करीब 60 अरब रुपए थी। 2019 में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी हुई। उत्तराखंड के औली में हुई इस शादी में उन्होंने करीब 200 करोड़ रुपए खर्च किए। साल 2018 में जब दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा की सरकार गिरी तो गुप्ता ब्रदर्स के साम्राज्य का अंत शुरू हो गया। बाद में वे फरार हो गए और लंबे समय तक अंडरग्राउंड रहे। पिछले साल दुबई में दो गुप्ता बंधुओं को गिरफ्तार किया गया था।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…