यूएई का 'गुलाम' पाकिस्तान! कुछ घंटों के लिए इस्लामाबाद आएंगे यूएई प्रेसिडेंट, स्कूल-कॉलेज से लेकर ऑफिस सब बंद
Updated on
29-01-2023 06:22 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रशासन ने 30 जनवरी यानी सोमवार को छुट्टी की घोषणा की है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट इरफान नवाज मेमन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस्लामाबाद में सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थान और ऑफिस बंद रहेंगे। सूत्रों के हवाले से खबरों में कहा गया है कि यह छुट्टी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बुलावे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के इस्लामाबाद का दौरा करने के कारण घोषित की गई है।
यूएई के राष्ट्रपति इस हफ्ते की शुरुआत में एक निजी दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे थे। इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ होंगे। जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'यूएई के राष्ट्रपति को स्टेट गेस्ट का प्रोटोकॉल दिया जाएगा। उन्हें नूर खान एयरबेस पर बंदूक की सलामी और पीएम हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।' सोशल मीडिया पर इस आदेश को लेकर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है।
'अपने ही मुल्क को नीचा दिखाने का तरीका'
पाकिस्तानी पत्रकार सैयद तलत हुसैन ने सरकारी आदेश को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'एक न्यूक्लियर स्टेट की राजधानी में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी ऑफिस और काम से संबंधित ट्रैफिक को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा क्योंकि संयुक्त अरब अमीरात के एक 'गणमान्य' व्यक्ति यहां आधा दिन बिताएंगे। यह अपने देश को अपमानित करने के टॉप-5 तरीकों में से एक है। और फिर वे नेशनल ऑनर पर लेक्चर देते हैं।'
'उधार मांगने वालों का नहीं होता नेशनल ऑनर'
पत्रकार नाइला इनायत ने लिखा, 'जब 'न्यूक्लियर स्टेट' उसी संयुक्त अरब अमीरात के गणमान्य व्यक्ति से उधार मांगेगा तो कोई 'नेशनल ऑनर' नहीं होगा।' कुछ हफ्तों पहले खुद शहबाज शरीफ ने कर्ज मांगने को लेकर खेद जताया था। उन्होंने कहा कि मित्र देशों से कर्ज मांगते वक्त उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। शरीफ ने कहा कि उधार मांगना मुल्क के आर्थिक संकट का कोई समाधान नहीं है क्योंकि कर्ज को लौटाना भी पड़ता है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…