स्विगी, जोमैटो, जेप्टो, ब्लिंकिट को लेकर उदय कोटक ने दी चेतावनी, ये कंपनियां क्यों बन सकती हैं राजनीतिक मुद्दा?
Updated on
17-11-2024 12:43 PM
नई दिल्ली: इन दिनों क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। 10 से 15 मिनट से लगभग हर जरूरत का सामान घर पर डिलीवर करने वाली इन कंपनियों को लेकर अब चर्चाएं भी शुरू होने लगी हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर उदय कोटक ने इन क्विक कॉमर्स कंपनियों के कारण खुदरा विक्रेताओं पर पड़ रहे प्रभाव पर चिंता व्यक्त की है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एक कार्यक्रम में उदय कोटक ने भविष्यवाणी की है कि यह एक राजनीतिक मुद्दा बन सकता है। सीएनबीसी टीवी18 के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कोटक ने कई अन्य देशों के विपरीत भारत में क्विक कॉमर्स की सफलता को लेकर भी बात कही।
क्या कहा उदय कोटक ने?
उदय कोटक ने इस कार्यक्रम में कहा कि क्यू-कॉम (क्विक कॉमर्स) स्थानीय खुदरा विक्रेताओं के लिए एक चुनौती है। यह एक ऐसी चुनौती है जो राजनीतिक मोर्चे पर आएगी। उन्होंने किराना और फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी की लिस्टिंग के ठीक बाद यह बात कही। स्विगी का आईपीओ 13 नवंबर को 17% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था।
क्या है क्विक कॉमर्स?
क्विक कॉमर्स का मतलब 10-30 मिनट में खाने-पीने और दूसरी जरूरी चीजों की कस्टमर के घर या ऑफिस डिलीवर करना है। ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और फ्लिपकार्ट मिनट्स भारत में शीर्ष क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से हैं। डेटाम इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार साल 2030 तक क्विक कॉमर्स मार्केट का साइज 40 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024 में 6.1 बिलियन डॉलर से अधिक है।
क्विक कॉमर्स की सफलता को लेकर कही यह बात
उदय कोटक ने भारत में क्विक कॉमर्स की सफलता को लेकर भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का एक अनूठा देश है, जहां क्विक सर्विस रिटेल सफल रहा है। वहीं दुनिया के कई देश ऐसे हैं जहां यह मॉडल उतना प्रभावी नहीं रहा है।
ऐपल और मेटा जैसे ब्रांड बनाने पर दिया जोर
उदय कोटक ने भारतीय इनोवेशन के सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने भारतीय व्यवसायों को ऐपल, मेटा और यूनिलीवर जैसे मजबूत कंज्यूमर ब्रांड विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…