इस भारतीय की कंपनी पर भरोसा जताया UK ने, 142 देशों में संभालेगी वीजा सर्विसेज
Updated on
12-12-2023 01:43 PM
नई दिल्ली: मौका मिले तो भारतीय किसी से कम नहीं हैं। इस बात को साबित किया सुंदर पिचाई ने, इंदिरा नूई ने, सत्य नडेला ने। इसी श्रेणी में एक और भारतीय का नाम जुड़ता है। ये हैं जुबीन करकरिया ( Zubin Karkaria) का। उन्होंने वीएफएस ग्लोबल (VFS Global) नाम की एक कंपनी बनाई है। यह कंपनी वीज़ा आउटसोर्सिंग और इससे जुड़ी टेक कंपनी है। यह दुनिया भर में 70 देश की सरकारों और डिप्लोमेटिक मिशनों को सेवा प्रदान करती है। इसी कंपनी को यूनाइटेड किंगडम प्रशासन ने ग्लोबल कांट्रेक्ट दिया है। यह कांट्रेक्ट दुनया के 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लीकेशन सर्विस (VCAS) उपलब्ध कराने का है।
अगले साल बन जाएंगे ये केंद्र
वीएफएस ग्लोबल ने ब्रिटिश सरकार का जो कांट्रेक्ट हासिल किया है, उसके तहत अगले साल मतलब कि साल 2024 में ही उसे 142 देशों में 240 वीजा और सिटिजनशिप एप्लिकेशन सेंटर खोलना होगा। इनमें अफ्रीका और पश्चिम एशिया, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप, चीन और ताइवान और एशिया और एशिया प्रशांत क्षेत्रों के देश शामिल हैं। इन केंद्रों में सभी श्रेणियों के वीज़ा आवेदनों के साथ-साथ कुछ स्थानों पर यू.के. पासपोर्ट आवेदन भी स्वीकार किया जाएगा। वीएफएस ग्लोबल ने एक बयान में कहा, संयुक्त रूप से, इन नए केंद्रों द्वारा हर साल 3.8 मिलियन आवेदकों के आवेदन को प्रोसेस करने का अनुमान है।
वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक क्या कहते हैं
वीएफएस ग्लोबल के फाउंडर और सीईओ जुबिन करकरिया का कहना है कि वह इस कांट्रेक्ट को हासिल कर बेहद उत्साहित हैं। इस कांट्रेक्ट के बाद अब ग्राहकों की जर्नी को बेहतर करने और एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उनका कहना है कि इस अनुबंध के बाद कंपनी को कई नए लोकेशनों पर भी काम करने का अवसर मिल रहा है। उनकी कोशिश होगी कि सभी जगह ग्राहकों को सीमलेस, सिम्पल और सिक्योर वीजा और पासपोर्ट अप्लीकेशन एक्सपीरियेंस मिले।
कुछ देशों में तो यूके बेहद लोकप्रिय है
भारत समेत चार देश ऐसे हैं, जहां के नागरिकों के बीच यूनाइटेड किंगडम एक लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। इस सूची में भारत पहले नंबर पर आता है। इसके बाद चीन, नाइजीरिया और टर्की का नाम आता है।
किन किन देशों में खुलेंगे केंद्र
वीएफएस ग्लोबल को यूके की तरफ से निम्नलिखित देशों में वीज़ा सेवाएं प्रदान करने का मैनडेट मिला है-
एशिया और एशिया प्रशांत बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, कंबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, जापान, लाओस, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड, वियतनाम।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…