Select Date:

ब्रिटेन की गृह मंत्री ब्रेवरमैन ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

Updated on 22-10-2022 06:24 PM

लंदन

ब्रिटेन की नवगठित लिज सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पांच दिन पहले अमरीका से लौटकर वित्त मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था और अब ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन (Suella Braverman) ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने सितंबर महीने में गृह मंत्री बनाया था। इससे पहले उनकी संसद में पीएम लिज़ ट्रस से मुलाकात हुई थी। अपने इस्तीफा में सुएला ब्रेवरमैन ने लिखा कि यह सभी जानते हैं कि हम एक कठिन दौर से गुज़र रहे हैं। सरकार जिस दिशा में जा रही है उसे लेकर मैं चिंतित हूं। सुएला ब्रेवरमैन के त्यागपत्र के बाद ग्रांट शाप्स को नए गृह मंत्री के रूप में चुना गया है। शाप्स पूर्व में परिवहन मंत्रालय संभाल चुके हैं। वे 2019 से लेकर सितंबर 2022 तक इस पद पर थे। परिवहन विभाग में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान, शाप्स को कई संकटों का सामना करना पड़ा, जिसमें COVID के दौरान अधिकांश परिवहन उद्योग को सब्सिडी देना भी एक है।

निजी मेल से सरकारी दस्तावेज भेजना बताया गलती

पूर्व सचिव ब्रेवरमैन ने दावा किया कि वह अपने व्यक्तिगत ईमेल से एक आधिकारिक दस्तावेज भेजने में 'गलती' के कारण इस्तीफा दे रही थीं। हालाँकि, इस्तीफे का दूसरा और तीसरा पैराग्राफ प्रधानमंत्री की परोक्ष आलोचना प्रतीत होता है। ब्रेवरमैन ने लिखा: 'सरकार का काम अपनी गलतियों के लिए जिम्मेदारी स्वीकार करने वाले लोगों पर निर्भर करता है।…यह नाटक करना कि हमने गलतियाँ नहीं की हैं, इस तरह आगे बढ़ना जैसे कि हमें कोई नहीं देख रहा …और यह उम्मीद करना कि चीजें जादुई रूप से सही होंगी, गंभीर राजनीति नहीं है।' 'मैं एक गलती की है; मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं; मैं इस्तीफा देती हूं।'

वादों को तोड़ा

ब्रेवरमैन ने अपने इस्तीफे में आगे लिखा है कि, "हमने न सिर्फ़ अपने मतदाताओं से किए गए वादों को तोड़ा है, बल्कि ये सरकार अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को लेकर भी प्रतिबद्ध नहीं दिखाई देती। घोषणापत्र में कहा गया था कि हम माइग्रेशन को कम करेंगे। इसमें खासतौर से उस अवैध माइग्रेशन को रोकना था जिसमें जल मार्ग से लोग अवैध तरीके से देश में प्रवेश करते हैं।" इसे भी सीधे तौर पर पीएम लिज ट्रस की आलोचना ही माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.