Select Date:

इसी हफ्ते जा सकती है UK पीएम लिज ट्रस की कुर्सी

Updated on 17-10-2022 05:14 PM

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ ही दिनों में लिज ट्रस को अपनी कुर्सी बचाना मुश्किल नजर आ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, डाउनिंग स्ट्रीट की चेतावनी के बावजूद ब्रिटिश सांसद इस सप्ताह प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस को हटाने की कोशिश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले हैं। 

एक महीना पहले ही लिज ट्रस ने जिस गर्मजोशी से ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद संभाला था। उतनी ही तेजी से वह अब पीएम पद से हटाई जा सकती हैं। डेली मेल ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया कि गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के 100 से अधिक सांसद ट्रस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैडी को सौंपने के लिए तैयार हैं। पत्र के जरिए ट्रस को यह बताने की कोशिश की गई है कि अब उनका 'समय समाप्त' हो गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पार्टी में समिति के प्रमुख ग्राहम ब्रैडी सांसदों के इस कदम का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि ट्रस को एक मौका और दिया जाना चाहिए। उनका मानना है कि ट्रस नव नियुक्त चांसलर जेरेमी हंट के साथ आगामी 31 अक्टूबर को बजट में आर्थिक रणनीति निर्धारित करने का मौका पाने के लायक है। 

ट्रस के विरोध का कारण
लिज ट्रस के खिलाफ विरोध का एक कारण नहीं है। दरअसल, चुनावी कैंपेन के दौरान उनका कर में कटौती का निर्णय उस वक्त तो बहुत सराहा गया लेकिन, अब उनके गले की फांस बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी उनकी कर कटौती की खिल्ली उड़ा चुके हैं। बाइडेन ने तर्क दिया था कि महंगाई तो दुनिया भर में है। इसके अलावा इस अराजकता ने पार्टी में असंतोष को इसलिए हवा दी है क्योंकि हाल ही में जनमत सर्वेक्षण में विपक्षी पार्टी लेबर से कंजर्वेटिव पार्टी पिछड़ रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.