Select Date:

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक पर सीट बेल्ट न पहनने पर लगा 10000 रुपए का जुर्माना, जानें इमरान खान क्यों हो रहे खुश

Updated on 21-01-2023 06:09 PM
लंदन: ब्रिटेन में ट्रैफिक नियम बहुत सख्त हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पर चलती कार में सीटबेल्ट न लगाने के कारण जुर्माना लगा है। खास बात ये है कि वह खुद ड्राइव नहीं कर रहे थे और न ही अगली सीट पर थे। बल्कि वह पैसेंजर सीट पर बैठे हुए थे। कार जब चल रही थी तब वह सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो बना रहे थे। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद ब्रिटेन में पुलिस ने एक्शन लिया है। लांकशायर पुलिस ने कहा कि उसने लंदन में एक निश्चित दंड की सशर्त पेशकश की है।
प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से एक बयान में कहा गया, 'ऋषि सुनक ने पूरी तरह से अपनी गलती मान कर माफी मांगी है। वह जुर्माना देने के लिए तैयार हैं।' ब्रिटेन में अगर कोई पैसेंजर सीट बेल्ट नहीं पहनता तो उस पर 10,000 रुपए जुर्माना लगता है। अगर मामला कोर्ट में जाता है तो उस पर 50,000 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने जब यह वीडियो बनाया तब वह उत्तरी इंग्लैंड के लांकशायर में थे। वीडियो में सुनक ने सरकार के 'लेवलिंग अप' खर्च के नवीनतम दौर को बढ़ावा देने को प्रमोट किया।

दूसरी बार लगा जुर्माना


यह दूसरी बार है जब सुनक को सरकार में रहने के दौरान कोई पेनल्टी नोटिस मिला है। पिछले अप्रैल में, जून 2020 में डाउनिंग स्ट्रीट में तत्कालीन पीएम बोरिस जॉनसन के जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लेने के दौरान कोरोना नियमों के उल्लंघन में उन पर जुर्माना लगाया गया था। फिक्स्ड पेनल्टी नोटिस का मतलब जुर्मान होता है। इसे 28 दिनों के अंदर भरना होता है, या फिर कोर्ट में इसके खिलाफ चुनौती देनी होती है। अगर कोई इस मामले में कोर्ट जाता है तो पुलिस जुर्माने की समीक्षा करती है और देखती है कि क्या फाइन को वापस लेना चाहिए या कोर्ट में लड़ना चाहिए।

इमरान क्यों हो रहे खुश


भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर जुर्माना लगा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसे लेकर ट्वीट किया है। इमरान ने कहा, 'यह कानून का शासन है, जहां कोई भी इससे ऊपर नहीं है। यही बात समृद्ध और गरीब देशों को अलग करती है। कोई NRO नहीं, न ही किसी शक्तिशाली व्यक्ति पर ट्वीट करने से हिरासत और न ही कमजोर न्याय प्राणाली। न्याय रियासत ए मदीना का आधार है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.