Select Date:

अल्ट्राटेक-सीमेंट ने पहली बार 3 लाख-करोड़ का मार्केट-कैप पार किया भारत की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी बनी

Updated on 28-12-2023 01:50 PM

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड ने बुधवार (27 दिसंबर) को पहली बार ₹3 लाख करोड़ का मार्केट कैप पार कर लिया है। इसके साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट भारत की 20वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

शेयर ने ₹10,470 का ऑल टाइम हाई भी बनाया
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज 4.50% की तेजी के साथ 10,469.95 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी-50 के टॉप गेनर में भी शामिल रहा है। कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर ने 10,470 रुपए का ऑल टाइम हाई और 52-वीक हाई भी बनाया। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी बढ़कर 3.01 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अल्ट्राटेक सीमेंट के अलावा सभी सीमेंट शेयरों में भी आज दमदार रैली देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने सीमेंट शेयरों में मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ की उम्मीद जताई है और टारगेट प्राइस को भी बढ़ा दिया है। यही वजह है कि आज कई सीमेंट स्टॉक्स में तेजी देखी गई।

अल्ट्राटेक की रेटिंग को अपग्रेड करके 'बाय' किया
ब्रोकरेज हाउस ने अल्ट्राटेक सीमेंट की रेटिंग को 'न्यूट्रल' से अपग्रेड करके 'बाय' कर दिया है। इस फर्म ने स्टॉक के लिए 11,500 रुपए का टारगेट प्राइस भी दिया है। भारत की सीमेंट इंडस्ट्री ने FY24 की पहली छमाही में सालाना 17% की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की है।

नोमुरा ने कहा कि दूसरी छमाही में यह मोमेंटम जारी रहने की उम्मीद है। इस दौरान पहली छमाही से सेल्स वॉल्यूम में 11% और सालाना 13% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने FY24 के लिए इंडस्ट्री की वॉल्यूम ग्रोथ के अपने अनुमान को चेंज कर 12% कर दिया है, जो पहले 8% फीसदी था।

एक महीने में अल्ट्राटेक ने दिया 20% का रिटर्न
​​​​​​​पिछले एक महीने में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में करीब 20% की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 26% का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 49% चढ़ चुके हैं। पिछले तीन सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 104% का रिटर्न दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.